योगी का सपा पर तीखा हमला, बोले- मासूम की हत्या करने वाले गुंडों को ऐसी सजा मिलेगी कि पीढ़ियां याद रखेंगी
Yogi launched a scathing attack on the Samajwadi Party, saying the goons who murdered the innocent will be punished for generations.
IPN Live
Lucknow, 20 Nov, 2026 10:11 AMगोरखपुर में 491 करोड़ से बनेगा प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय, 792 करोड़ की 55 परियोजनाओं की सौगात
लखनऊ, 20 नवम्बर 2026 (आईपीएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान एक किशोर की मौत को निर्मम हत्या करार देते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि सड़क पर अराजकता फैलाने वाले गुंडों को ढूंढकर ऐसी कठोर सजा दिलाई जाए, जिसे उनकी कई पीढ़ियां याद रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सड़कें आम जनता के सुगम आवागमन के लिए बनी हैं, न कि सपा और कांग्रेस के गुंडों की अराजकता के लिए। यदि किसी ने दोबारा माफियागिरी दिखाने का दुस्साहस किया तो उसे मिट्टी में मिलाने में देर नहीं लगेगी।
मुख्यमंत्री गुरुवार को गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के भारीवैसी में 491 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के भूमिपूजन तथा 792 करोड़ रुपये से अधिक की 55 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्वविद्यालय का विधि-विधान से भूमिपूजन किया और कल्पवृक्ष का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झंगहा से गोरखपुर पढ़ने आए किशोर को सपा के रोड शो का शिकार बना दिया गया। माफिया के पोषक इस घटना पर मौन रहे और संवेदना का एक शब्द तक नहीं बोला।
अखिलेश को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भक्तों को अच्छे दिनों में राम याद आते हैं, लेकिन दुर्जनों को अंत समय में मारीच की तरह राम नाम याद आता है। उन्होंने चुनौती दी कि हिम्मत है तो अयोध्या से नामांकन करें, आमने-सामने मुकाबला होगा। कायर पीछे से वार करते हैं।
ओवैसी और इंडी गठबंधन पर भी हमला
योगी ने कांग्रेस, सपा, बसपा और एआईएमआईएम को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताते हुए कहा कि हैदराबाद से आकर एक मौलाना यूपी में मचल रहा है। चुनाव परिणाम के साथ ही हैदराबाद का भाग्यलक्ष्मीपुरम बनना तय हो जाएगा।
अखिलेश को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भक्तों को अच्छे दिनों में राम याद आते हैं, लेकिन दुर्जनों को अंत समय में मारीच की तरह राम नाम याद आता है। उन्होंने चुनौती दी कि हिम्मत है तो अयोध्या से नामांकन करें, आमने-सामने मुकाबला होगा। कायर पीछे से वार करते हैं।
ओवैसी और इंडी गठबंधन पर भी हमला
योगी ने कांग्रेस, सपा, बसपा और एआईएमआईएम को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताते हुए कहा कि हैदराबाद से आकर एक मौलाना यूपी में मचल रहा है। चुनाव परिणाम के साथ ही हैदराबाद का भाग्यलक्ष्मीपुरम बनना तय हो जाएगा।
अगले सत्र से शुरू होंगी विश्वविद्यालय की कक्षाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले शैक्षिक सत्र से वैकल्पिक स्थान पर वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की कक्षाएं शुरू होंगी। विश्वविद्यालय का भवन निर्धारित समय सीमा में तैयार कराया जाएगा। यहां स्नातक, परास्नातक, पीएचडी और डिप्लोमा स्तर पर सिल्वीकल्चर, एग्रोफॉरेस्ट्री और औद्यानिकी के पाठ्यक्रम संचालित होंगे।
किसानों को मिलेगा विशेष पैकेज, नियमों में होगा संशोधन
मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को गोरखपुर में 500 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। किसानों को जल्द ही अलग से विशेष पैकेज भी उपलब्ध कराया जाएगा। एग्रोफॉरेस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए इसके नियमों में संशोधन कर उन्हें सरल बनाया जाएगा।
साढ़े नौ साल में 280 करोड़ पौधों का रोपण
वैदिक सूत्र 'माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः' का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण का दोहन प्राकृतिक आपदाओं का कारण बनता है। प्रदेश में 12 जुलाई 2026 को एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाए गए, जबकि साढ़े नौ वर्षों में 280 करोड़ पौधों का रोपण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी 'मन की बात' में इसका उल्लेख किया है।
कब्रिस्तान की बाउंड्री नहीं, मंदिरों के पुनरुद्धार पर खर्च हो रहा बजट
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में दलित, पिछड़े, निषाद, यादव, सैंथवार, वैश्य और ब्राह्मण समुदाय की जमीनों पर कब्जा कर कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने के लिए सरकारी धन खर्च किया जाता था। आज उसी बजट से 4,500 से अधिक मंदिरों का पुनरुद्धार कराया जा रहा है।
पूर्वांचल शिक्षा और शोध का केंद्र बन रहा: पंकज चौधरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि पूर्वांचल पिछड़ेपन से निकलकर शिक्षा और शोध का केंद्र बन रहा है। सपा और कांग्रेस ने क्षेत्र का केवल राजनीतिक इस्तेमाल किया। भाजपा सरकार में प्रदेश की अर्थव्यवस्था तीन गुना हुई है और 9.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।
पिछली सरकारों में केवल चहेतों का होता था विकास: संजय निषाद
मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पिछली सरकारें केवल अपने चहेतों का विकास करती थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जय जवान, जय किसान' के नारे को साकार किया है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत मत्स्य विश्वविद्यालय का जल्द ही गोरखपुर में उद्घाटन होगा।
निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बना उत्तर प्रदेश: अरुण सक्सेना
वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि योगी सरकार में अपराधों में कमी आई है और उत्तर प्रदेश निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बनने के साथ हरित प्रदेश के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय का नाम ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के नाम पर रखने का आग्रह किया।
सपा शासन में अपराध और इंसेफेलाइटिस का था बोलबाला: रवि किशन
सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता के 12 वर्षीय पुत्र को कुचल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में अपराध और इंसेफेलाइटिस का बोलबाला था, जबकि आज प्रदेश में जमीनों पर कब्जे का डर खत्म हुआ है।
योगी सरकार में गुंडों पर लगी लगाम: फतेह बहादुर सिंह
विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास संभव हो सका है। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में निश्चित कोटा निर्धारित करने की मांग की।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंत्री डॉ. संजय निषाद, डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, राज्य मंत्री केपी मलिक, सांसद रवि किशन शुक्ल, विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह, श्रीराम चौहान, प्रदीप शुक्ला, सरवन निषाद, ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल कनौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह एवं ध्रुव कुमार त्रिपाठी, रमाकांत निषाद, चारू चौधरी, विनोद राय और जनार्दन तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।
#YogiAdityanath #Gorakhpur #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPPolitics #UPNews #ForestryUniversity #DevelopmentProjects #Farmers #UttarPradesh #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS

No Previous Comments found.