महाना से मिलीं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी
Uttarakhand Assembly Speaker Ritu Khanduri met Mahana
IPN Live
Lucknow, 10 May, 2022 12:59 AMलखनऊ, (आईपीएन)। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से उनके कार्यालय कक्ष विधान भवन में पुष्पगुच्छ व मोमेंटो भेंट कर शिष्टाचार भेंट की I विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी ऋतु खंडूड़ी भूषण का पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र व मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया I
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष महाना ने उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित सभा मंडप को दिखाते हुए सदस्यों की संख्या व e-vidhan के बारे में चर्चा की I

No Previous Comments found.