UPCM योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी

UPCM Yogi Adityanath's mother Savitri Devi passes away at the age of 91 in Panchur village. Yogi Adityanath becomes emotional after paying his last respects to his mother.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 20 Nov, 2026 08:45 PM

शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पर होगा अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा- मां... ॐ शांति

लखनऊ/ऋषिकेश, 20 नवंबर 2026 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की है। उनके निधन की खबर से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

माता के निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव किया। उन्होंने गोंडा सहित अपने आगामी कार्यक्रम रद्द कर दिए और शुक्रवार शाम करीब 4:55 बजे हेलीकॉप्टर से अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय के पास बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। वहां से मुख्यमंत्री करीब दो किलोमीटर सड़क मार्ग से अपने पैतृक आवास पहुंचे।


UPCM योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी

मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए मुख्यमंत्री

पैतृक आवास पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी माता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम दर्शन किए। इस दौरान वह भावुक नजर आए। उन्होंने परिवार के सदस्यों से माता के स्वास्थ्य और अंतिम समय की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी माता के अंतिम दर्शन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "माँ... ॐ शांति।"


UPCM योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी

शनिवार को हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार, 21 नवंबर को हरिद्वार के चंडीघाट पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा शनिवार सुबह करीब सात बजे पैतृक गांव पंचूर से रवाना होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी माता के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। 

चार बेटे और तीन बेटियों का भरा-पूरा परिवार

सावित्री देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके कुल सात बच्चे हैं, जिनमें चार बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके दूसरे बेटे हैं। परिवार और गांव के लोगों में उनके निधन से गहरा शोक है।


UPCM योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी

एम्स ऋषिकेश में भी कराया गया था उपचार

इससे पहले 14 मई 2024 को स्वास्थ्य बिगड़ने पर सावित्री देवी को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में रखा गया था। माता के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे और उनका हालचाल जाना था।


UPCM योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी

सावित्री देवी के निधन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार में शोक व्याप्त है। पंचूर गांव में बड़ी संख्या में रिश्तेदार, ग्रामीण और शुभचिंतक शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।

#YogiAdityanath #SavitriDevi #CMYogi #UttarPradesh #Uttarakhand #Panchur #Haridwar #Chandighat #Condolences #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.