UP ELECTION 2022 : पहले चरण में 60.17 प्रतिशत हुआ औसत मतदान
IPN Live
Lucknow, 11 Feb, 2022 12:08 AMलखनऊ, (आईपीएन)। प्रदेश के 58 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए 10 फरवरी को प्रातः 7.00 बजे से शुरू होकर सायं 6.00 बजे समाप्त हुआ। उक्त निर्वाचन 11 जनपदों, यथा-शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जनपद में अवस्थित 58 विधान सभा क्षेत्रों के लिए हुआ है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सायं 5ः00 बजे तक जनपदों से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रदेश के 11 जनपदों में कुल 60.17 प्रतिशत औसत मतदान हुआ है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव हेतु व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये गये थे।
ऽ कोविड-19 के दृष्टिगत मतदान दिवस को मतदेय स्थलों पर थर्मल स्कैनर, हैण्ड सैनीटाइजर, ग्लव्स, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन, पानी आदि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई थी।
ऽ विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए होने वाले मतदान में 2.28 करोड़ मतदाताओं (1.24 करोड पुरुष, 1.04 करोड़ महिला तथा 1448 तृतीय लिंग) में से जनपदों से प्राप्त सूचना के अनुसार सायंकाल 5ः00 बजे तक 57.79 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। उल्लेखनीय है कि मतदान का आधिकारिक समय सायंकाल 6ः00 बजे तक है तथा 6ः00 बजे तक मतदेय स्थल पर उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान का अवसर प्रदान किये जाने हेतु जनपदों को निर्देशित किया गया है। इसके दृष्टिगत मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होना स्वाभाविक है, जिसके सम्बन्ध में पृथक से सूचित किया जायेगा।
ऽ मतदान की प्रक्रिया को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष बनाये रखे जाने के उद्देश्य के लिए प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु कुल 11658 मतदेय स्थलों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तर पर किया गया।
ऽ प्रथम चरण में कुल 467 आदर्श मतदान केन्द्र, 139 समस्त महिलाकर्मी मतदेय स्थल, 61 समस्त पीडब्ल्यूडी मतदेय स्थल बनाये गये थे, जिससे मतदाताओं को सुखद निर्वाचन प्रकिया की अनुभूति हो सके। पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए जनपदों में व्हील चेयर एवं जगह-जगह पर वॉलन्टियर की व्यवस्था की गई थी, जो कि पीडब्ल्यू मतदाताओं की सहायता के लिए उपलब्ध थी।
ऽ प्रथम चरण के मतदान हेतु पोस्टल बैलट हेतु अर्ह 04 श्रेणियां (यथा-80 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाता, दिव्यांग, अनिवार्य सेवायें तथा मतदान कार्मिक) कुल 58924 मतदाताओं को पोस्टल बैलट निर्गत किया गया, जिसमें से 43420 मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलट कास्ट किया गया। 80 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं हेतु उनके पते पर जाकर मतदान दल द्वारा मतदान कराया गया। प्रकिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाये जाने हेतु मतदान दल के साथ एक माइको आब्जर्वर तथा वीडियोग्राफर की तैनाती की गई थी एवं प्रत्याशियों को सम्पूर्ण प्रकिया को देखने हेतु स्वयं अथवा अपने अभिकर्ता को भेजने के लिए मतदान दल का शिड्यूल उपलब्ध कराया गया था एवं इस श्रेणी के अर्ह मतदाताओं की सूची भी प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई गई थी। इस मतदान प्रकिया की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई है। उपरोक्त के अतिरिक्त कुल 79922 सेवा मतदाताओं को भी रिटर्निग अधिकारी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से (ईटीपीबीएस) पोस्टल बैलट का प्रेषण किया गया।
ऽ प्रथम चरण के निर्वाचन में कुल 58 विधान सभा क्षेत्रों में 623 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 73 महिला प्रत्याशी है। उपरोक्त में से कुल 111 प्रत्याशी अनुसूचित जाति के है। उपरोक्त में से विधान सभा क्षेत्र 84-मथुरा एवं 14 मुजफ्फरनगर से अधिकतम 16 प्रत्याशी एवं 77-इग्लास से न्यूनतम 5 प्रत्याशी मैदान में हैं।
ऽ उक्त चुनाव में कुल 26027 मतदेय स्थल तथा 10853 मतदान केन्द्र थे। कोविड-19 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1250 तक रखने के निर्देश दिये गये थे। सभी मतदेय स्थलों पर रैम्प, शौचालय तथा पीने के पानी की सुविधा उपलका कराये जाने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिये गये थे।
प्रथम चरण की सीटें -
कैराना, थानाभवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी (सुरक्षित), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (सुरक्षित), किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, धौलाना, हापुड़ (सुरक्षित), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (सुरक्षित), खैर (सुरक्षित), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास (सुरक्षित), छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (सुरक्षित), एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट (सुरक्षित), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (सुरक्षित), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद और बाह सीटें प्रथम चरण की हैं।
11 जिलों में कुछ इस तरह हुआ मतदान:-
1. शामली - 69.42 प्रतिशत
2. मुजफ्फरनगर - 65.34 प्रतिशत
3. मेरठ - 60.91 प्रतिशत
4. बागपत - 61.35 प्रतिशत
5. गाजियाबाद - 54.77 प्रतिशत
6. हापुड़ - 60.50 प्रतिशत
7. गौतमबुद्धनगर - 56.73 प्रतिशत
8. बुलंदशहर - 60.52 प्रतिशत
9. अलीगढ़ - 60.49 प्रतिशत
10. मथुरा - 63.28 प्रतिशत
11. आगरा - 60.33 प्रतिशत
ऽ मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 48 सामान्य प्रेक्षक, 08 पुलिस प्रेक्षक तथा 19 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये थे। उक्त के अतिरिक्त 2175 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 284 जोनल मजिस्ट्रेट, 368 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2718 माइको ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये थे।
ऽ उपरोक्त के अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य स्तर पर एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, 01 वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक तथा 02 वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये थे, जिनके द्वारा क्षेत्र में रहकर सम्पूर्ण निर्वाचन प्रकिया का पर्यवेक्षण किया गया।
ऽ निर्वाचन की घोषणा के दिनांक से प्रचार अवधि की समाप्ति के दिन तक प्रथम चरण के 11 जनपदों में कुल रु0 12.57 करोड़ नकद तथा 3.87 लाख ली0 शराब की बरामदगी हुई है, जिसके सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
ऽ फ्लाइंग स्क्वायड, स्टैटिक सर्विलांस टीम एवं अन्य द्वारा कुल 319 प्रकरण आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन हेतु दर्ज किये गये, जिन पर विधिक कार्यवाही की जा रही है
ऽ निर्वाचन की घोषणा के दिनांक से प्रचार अवधि की समाप्ति के दिन तक प्रथम चरण के 11 जनपदों में कुल रु0 12.57 करोड़ नकद तथा 3.87 लाख ली0 शराब की बरामदगी हुई है, जिसके सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
ऽ फ्लाइंग स्क्वायड, स्टैटिक सर्विलांस टीम एवं अन्य द्वारा कुल 319 प्रकरण आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन हेतु दर्ज किये गये, जिन पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
ऽ जन सामान्य के हेतु आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित मोबाइल एप सी-विजिल पर कुल 358 शिकायतें प्राप्त हुई. जिनमें जॉच के दौरान 171 शिकायतें सत्य पाई गई एवं उन पर कार्यवाही गई।
ऽ प्रथम चरण के निर्वाचन में कुल 151 प्रत्याशी ऐसे थे, जिनकी आपराधिक पृष्ठभूमि थी।
ऽ चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई थी। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी एवं ईवीएम के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।
ऽ चुनाव में सभी 26027 मतदेय स्थलों हेतु मतदान के लिए आवश्यक ईवीएम एवं वीवीपैट तथा अलग-अलग जनपदों में पर्याप्त मात्रा में रिजर्व ईवीएम एवं वीवीपैट की व्यवस्था की गई थी एवं मतदान के दौरान जहाँ कहीं भी शिकायत प्राप्त हुई हैं, वहाँ तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए ईवीएम एवं वीवीपैट को बदलने की कार्यवाही की गई है। जनपदों से प्राप्त सूचना के अनुसार मॉक पोल के दौरान कुल 1.39 प्रतिशत बी०यू०,
0.98 प्रतिशत सी०यू० एवं 1.44 प्रतिशत वीवीपैट बदले गये एवं मतदान प्रारम्भ होने के पश्चात सायंकाल 5.00 बजे तक कुल 0.62 प्रतिशत बी०यू०, 0.62 प्रतिशत सी0यू0 एवं 1.44 प्रतिशत वीवीपैट बदले गये।
ऽ चुनाव पूरी तरीके से शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया गया एवं किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
ऽ मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक आयोजित प्रथम चरण के मतदान हेतु प्रदेश के सभी मतदाताओं, सभी राजनीतिक दलों, निर्वाचन व्यवस्था में लगे सिविल कार्मिक, पुलिस कार्मिक, केन्द्रीय रिजर्व बलों के कार्मिक, जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त रिटर्निंग अधिकारी, निर्वाचन ड्यूटी में लगे अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, कानून व्यवस्था में लगे हुए पुलिस अधिकारी, सभी जनपदों में अन्य प्रदेशों से आये हुए प्रेक्षक, भारत निर्वाचन आयोग के राज्य स्तरीय विशेष प्रेक्षक, मीडिया के सभी सदस्य, जिनके द्वारा पूरी निर्वाचन प्रकिया को कवर किया गया एवं प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से सभी ऐसे नागरिक, जिनके द्वारा निर्वाचन प्रकिया सहयोग दिया गया है, सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

No Previous Comments found.