UP ELECTION 2022 : पहले चरण में 60.17 प्रतिशत हुआ औसत मतदान

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 11 Feb, 2022 12:08 AM

लखनऊ, (आईपीएन)। प्रदेश के 58 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए 10 फरवरी को प्रातः 7.00 बजे से शुरू होकर सायं 6.00 बजे समाप्त हुआ। उक्त निर्वाचन 11 जनपदों, यथा-शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जनपद में अवस्थित 58 विधान सभा क्षेत्रों के लिए हुआ है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सायं 5ः00 बजे तक जनपदों से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रदेश के 11 जनपदों में कुल 60.17 प्रतिशत औसत मतदान हुआ है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव हेतु व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये गये थे।

ऽ कोविड-19 के दृष्टिगत मतदान दिवस को मतदेय स्थलों पर थर्मल स्कैनर, हैण्ड सैनीटाइजर, ग्लव्स, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन, पानी आदि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई थी।

ऽ विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए होने वाले मतदान में 2.28 करोड़ मतदाताओं (1.24 करोड पुरुष, 1.04 करोड़ महिला तथा 1448 तृतीय लिंग) में से जनपदों से प्राप्त सूचना के अनुसार सायंकाल 5ः00 बजे तक 57.79 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। उल्लेखनीय है कि मतदान का आधिकारिक समय सायंकाल 6ः00 बजे तक है तथा 6ः00 बजे तक मतदेय स्थल पर उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान का अवसर प्रदान किये जाने हेतु जनपदों को निर्देशित किया गया है। इसके दृष्टिगत मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होना स्वाभाविक है, जिसके सम्बन्ध में पृथक से सूचित किया जायेगा।

ऽ मतदान की प्रक्रिया को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष बनाये रखे जाने के उद्देश्य के लिए प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु कुल 11658 मतदेय स्थलों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तर पर किया गया।

ऽ प्रथम चरण में कुल 467 आदर्श मतदान केन्द्र, 139 समस्त महिलाकर्मी मतदेय स्थल, 61 समस्त पीडब्ल्यूडी मतदेय स्थल बनाये गये थे, जिससे मतदाताओं को सुखद निर्वाचन प्रकिया की अनुभूति हो सके। पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए जनपदों में व्हील चेयर एवं जगह-जगह पर वॉलन्टियर की व्यवस्था की गई थी, जो कि पीडब्ल्यू मतदाताओं की सहायता के लिए उपलब्ध थी।

ऽ प्रथम चरण के मतदान हेतु पोस्टल बैलट हेतु अर्ह 04 श्रेणियां (यथा-80 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाता, दिव्यांग, अनिवार्य सेवायें तथा मतदान कार्मिक) कुल 58924 मतदाताओं को पोस्टल बैलट निर्गत किया गया, जिसमें से 43420 मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलट कास्ट किया गया। 80 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं हेतु उनके पते पर जाकर मतदान दल द्वारा मतदान कराया गया। प्रकिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाये जाने हेतु मतदान दल के साथ एक माइको आब्जर्वर तथा वीडियोग्राफर की तैनाती की गई थी एवं प्रत्याशियों को सम्पूर्ण प्रकिया को देखने हेतु स्वयं अथवा अपने अभिकर्ता को भेजने के लिए मतदान दल का शिड्यूल उपलब्ध कराया गया था एवं इस श्रेणी के अर्ह मतदाताओं की सूची भी प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई गई थी। इस मतदान प्रकिया की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई है। उपरोक्त के अतिरिक्त कुल 79922 सेवा मतदाताओं को भी रिटर्निग अधिकारी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से (ईटीपीबीएस) पोस्टल बैलट का प्रेषण किया गया।

ऽ प्रथम चरण के निर्वाचन में कुल 58 विधान सभा क्षेत्रों में 623 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 73 महिला प्रत्याशी है। उपरोक्त में से कुल 111 प्रत्याशी अनुसूचित जाति के है। उपरोक्त में से विधान सभा क्षेत्र 84-मथुरा एवं 14 मुजफ्फरनगर से अधिकतम 16 प्रत्याशी एवं 77-इग्लास से न्यूनतम 5 प्रत्याशी मैदान में हैं।

ऽ उक्त चुनाव में कुल 26027 मतदेय स्थल तथा 10853 मतदान केन्द्र थे। कोविड-19 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1250 तक रखने के निर्देश दिये गये थे। सभी मतदेय स्थलों पर रैम्प, शौचालय तथा पीने के पानी की सुविधा उपलका कराये जाने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिये गये थे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.