UP ELECTION 2022 : यूपी में 11 बजे तक 21.18 फीसदी वोटिंग, अखिलेश-डिंपल, स्वतंत्रदेव ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीट के लिये मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में 11 बजे तक 21.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। सैफई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने मतदान किया तो जालौन जिले के उरई में उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वोट डाला।

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 20 Feb, 2022 02:08 PM

लखनऊ, 20 फरवरी 2022 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीट के लिये मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में 11 बजे तक 21.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। सैफई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने मतदान किया तो जालौन जिले के उरई में उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वोट डाला। 

बता दें कि तीसरे चरण में प्रदेश में 16 जिलों के कुल 59 विधानसभा क्षेत्रों में 627 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 97 महिला प्रत्याशी हैं। 


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी ने बताया कि तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान जारी है। यूपी में 11 बजे तक 21.18 फीसदी मतदान हुआ है। 

यूपी में 11 बजे तक 21.18 फीसदी मतदान

हाथरस में 11 बजे तक 22.67 फीसदी मतदान

मैनपुरी में 11 बजे तक 24.46 फीसदी वोटिंग

फर्रूखाबाद में 11 बजे तक 19.64 प्रतिशत मतदान

एटा में 11 बजे तक 24.30 फीसदी मतदान

औरैया जिले में 11 बजे तक 18.53 प्रतिशत वोटिंग

फिरोजाबाद में 11 बजे तक 24.32 फीसदी मतदान

कानपुर देहात में 11 बजे तक 19.86 फीसदी मतदान

कासगंज में 11 बजे तक 22.54 फीसदी मतदान

कन्नौज में 11 बजे तक 22 फीसदी वोटिंग

इटावा में 11 बजे तक 19.84 प्रतिशत वोटिंग

कानपुर नगर में 11 बजे तक 16.89 प्रतिशत मतदान

जालौन में 11 बजे तक 21.66 प्रतिशत वोटिंग

झांसी में 11 बजे तक 19.11 फीसदी मतदान

ललितपुर में ग्यारह बजे तक 25.80 प्रतिशत वोटिंग

हमीरपुर में ग्यारह बजे तक 23.30 प्रतिशत वोटिंग

महोबा में 11 बजे तक 23.50 फीसदी मतदान


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.