मनरेगा को लेकर सड़क पर उतरी यूपी कांग्रेस, लाठीचार्ज कर किया गिरफ्तार, ले जाये गये अस्थाई जेल

UP Congress took to the streets over MNREGA, lathi-charged and arrested, taken to temporary jail

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 17 Feb, 2026 09:02 PM

लखनऊ, (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक विधानसभा घेराव का मजबूती के साथ प्रयास किया हालांकि बीच रास्ते में हुई पुलिस से झिड़प व लाठीचार्ज ने कांग्रेसजनों को रास्ते में रोक दिया। इसी बीच अपने इस कार्यक्रम पर पैनी निगाह बनाये यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता उमा शंकर पाण्डेय ने मीडिया को जारी एक प्रेस बयान में बताया कि... मनरेगा बचाओं संग्राम के तहत विधान सभा घेराव के लिए उत्तर प्रदेश के कोन-कोने से राजधानी लखनऊ तक आज कांग्रेस जहां सड़क पर तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ रही थी वहीं शासन और प्रशासन सत्ता के इशारे पर विधान सभा घेराव कार्यक्रम को लाठी डंडे के बल पर रोंकने का असफल प्रयास करती नज़र आई। पुलिस प्रशासन द्वारा पिछले दो दिनों से कांग्रेस कार्यकाताओं को कानूनी नोटिस देने के साथ उत्पीडित किया जा रहा था उसके वावजूद जब कार्यकर्ता नहीं माने तो कल से ही कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर ही कैद करना शुरू कर दिया गया। इसके बावजूद बड़ी तादात में जो कार्यकर्ता नेता निकलने में कामयाब हो गए उन्हें रास्तों में भी रोकने का प्रयास किया गया परंतु तमाम रोक-टोक एवं प्रशासनिक दांव पेंच के बावजूद भी हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आहवान पर विधानसभा के घेराव के लिए लखनऊ पहुंचने में कामयाब रहे।


मनरेगा को लेकर सड़क पर उतरी यूपी कांग्रेस, लाठीचार्ज कर किया गिरफ्तार, ले जाये गये अस्थाई जेल

लखनऊ में भारी पुलिस बल और बैरीकेडस लगाकर कांग्रेस कार्यालय के चारों तरफ जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया और छावनी में तब्दील कर दिया गया। जोश में भरे हुए कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से जूझते रहे और विधानसभा की तरफ कूच करते रहे जिसके दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया जिसमें प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता चोटिल हो गए।

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश की जनविरोधी नीतियों, मनरेगा योजना के विरूद्ध हो रहे कुचक्र, मजदूरों के बकाया भुगतान तथा ग्रामीण आजीविका पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करतेे हुए शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा की ओर बढे़ जिन्हें रोकने के लिए प्रदेश की योगी सरकार द्वारा भारी पुलिस बल तैनात किया गया तथा जगह-जगह बैरिकेडस लगाए गए परंतु फिर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे जज्बे के साथ नारे लगाते हुए विधानसभा की ओर आगे बढ़े जिस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच धक्का-मुक्की एवं तीखी नोक-झोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई और पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर सख्ती पूर्वक रोंकने की कोशिश की गई। इसके बावजूद प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना ‘‘मिश्रा’’ मोना, राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारी उ0प्र0 धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, नीलांशू चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, सांसद के0एल0 शर्मा, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एव डॉ0 शहजाद आलम आगे बढ़ते हुए बैरीकेडस पर चढ़कर पुलिस की तमाम तैयारियों को धता बताते हुए सरकार की दमनकारी नीति को असफल करने में कामयाब रहे। तद्पश्चात डरे हुए प्रशासन ने सत्ता के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय सहित उक्त सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके बसों के माध्यम से अस्थाई जेल ईको गार्डेन ले जाया गया।


मनरेगा को लेकर सड़क पर उतरी यूपी कांग्रेस, लाठीचार्ज कर किया गिरफ्तार, ले जाये गये अस्थाई जेल

मनरेगा रोजगार योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है: अविनाश पाण्डेय

इस मौके प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की समग्र आर्थिक प्रणाली को चलाने वाला आधार स्तंभ था। मनरेगा कोरोना काल की भीषण महामारी के दौर में प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराकर जीवनदायिनी साबित हुई। यह आय, अवसंरचना, कृषि, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा सभी को मजबूती प्रदान कर वास्तव में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में कार्य किया, जिसे मोदी सरकार खत्म करने पर अमादा है। इसे बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में एक विशाल मनरेगा बचाओ संग्राम छेड़ रखा है जिसके तहत देश के सभी राज्यों के प्रत्येक जिलों में चौपाल, धरना प्रदर्शन एवं लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।


मनरेगा को लेकर सड़क पर उतरी यूपी कांग्रेस, लाठीचार्ज कर किया गिरफ्तार, ले जाये गये अस्थाई जेल

मनरेगा पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन व्यापक होगा: अजय राय

इस मौके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा मजदूरों, गरीबों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि दमन और लाठीचार्ज से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं, बल्कि और मजबूती से जनसंघर्ष को आगे बढ़ाएंगे। श्री राय ने कहा कि यदि मनरेगा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता ना डरेगा, ना झुकेगा, ना रूकेगा।


मनरेगा को लेकर सड़क पर उतरी यूपी कांग्रेस, लाठीचार्ज कर किया गिरफ्तार, ले जाये गये अस्थाई जेल

मनरेगा को कमजोर कर भाजपा सरकार ने अपना महिला विरोधी चेहरा उजागर किया: आराधना मिश्रा मोना 

इस मौके उ0प्र0 कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से महिलाओं को अपनी गांव में सम्मान सहित रोजगार उपलब्ध होता था इसको कमजोर कर भाजपा सरकार ने अपना महिला विरोधी चेहरा उजागर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के मूल में बेहद संवेदनशील भावना निहित है कि मजदूरों को आवश्यकता के समय रोजगार उनके गांव में ही उपलब्ध होगा जिससे उन्हें रोजगार की तलाश में अपने परिवार को छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ता है।


मनरेगा को लेकर सड़क पर उतरी यूपी कांग्रेस, लाठीचार्ज कर किया गिरफ्तार, ले जाये गये अस्थाई जेल

कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक, आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सतीश अजमानी, भगवती प्रसाद चौधरी, श्याम किशोर शुक्ला, धीरेन्द्र सिंह धीरू, प्रवक्ता अंशू अवस्थी, सोहेल अख्तर अंसारी, इन्दल रावत, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शरद मिश्रा, विश्वविजय सिंह, आलोक प्रसाद, केशवचन्द्र यादव, विवेकानंद पाठक, सरिता पटेल, अरशद खुर्शीद, संजीव शर्मा, मुकेश सिंह चौहान, संजय दीक्षित, मनीष हिंदवी, डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय, प्रियंका गुप्ता, डॉ0 अलीमुल्लाह खान, पुनीत पाठक, सचिन रावत, डॉ0 राजकुमार मौर्या, प्रतिभा अटल पाल, उ0प्र0 कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव, विधि विभाग के चेयरमैन आसिफ रिजवी रिंकू, चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ0 आजाद बेग, शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ0 अमित कुमार राय, यूवा कांग्रेस मध्यजोन के कार्य0 अध्यक्ष अकित तिवारी, एनएसयूआई मध्यजोन अध्यक्ष अनस रहमान, महिला कांग्रेस पूर्वी जोन अध्यक्ष शहला अहरारी, करिश्मा ठाकुर, किसान कांग्रेस मध्यजोन के अध्यक्ष बृज मौर्या, हम्माम वहीद, श्रवण गुप्ता, अनामिका यादव, सिद्धिश्री, अमानुर रहमान, आशुतोष मिश्रा, पंकज तिवारी, संजीव पाण्डेय, प्रमोद सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, देवांश तिवारी, बृजेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र मदान, जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी, उन्नाव के सुरेन्द्र कुशवाहा, सीतापुर की अध्यक्ष ममता वर्मा, धीरज श्रीवास्तव सहित प्रदेश के कई जनपदों के जिला/शहर अध्यक्षगण शामिल रहे। इसके साथ सांसद श्री तनुज पुनिया, राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी सहित प्रदेश भर के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकताओं, नेताओं एवं जिला/शहर अध्यक्षगणों को हाउस अरेस्ट किया गया।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.