190वें सप्ताह भी जारी रहा ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान, 28 समस्याओं के आवेदन मिले
The 'Your MLA, Your Door' campaign continued for the 190th week, with applications received for 28 problems.
IPN Live
Lucknow, 2 Nov, 2026 02:20 AMनेत्र परीक्षण शिविर में 65 लोगों की हुई जांच, 59 बुजुर्गों को मिलेंगे चश्मे; बच्चों को खेल किट और चार विद्यार्थियों को बांटी गईं साइकिलें
लखनऊ, 1 नवंबर 2026 (आईपीएन)। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान लगातार 190वें सप्ताह भी जारी रहा। रविवार को अर्जुनगंज मंडल के सरवन नगर, बिजनौर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याएं और जरूरतें सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए।
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “जनसेवा हमारे लिए केवल दायित्व नहीं, बल्कि जनविश्वास को निभाने का संकल्प है।” उन्होंने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। अभियान के तहत हर सप्ताह विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में जनसंवाद किया जा रहा है। इस सप्ताह प्राप्त 28 आवेदनों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में पहल की जाएगी।
नेत्र परीक्षण शिविर में 65 लोगों की जांच
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा प्रयास है।” इसी क्रम में श्री साईं ऑप्टिकल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें 65 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 59 जरूरतमंद बुजुर्गों को विधायक की ओर से चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उन्हें दैनिक जीवन में सहूलियत मिल सके।
बच्चों को खेल किट देकर किया प्रोत्साहित
बच्चों और युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर जोर देते हुए 195वें बॉयज यूथ क्लब और 137वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। बॉयज यूथ क्लब के बच्चों को क्रिकेट और वॉलीबॉल किट दी गईं, जबकि गर्ल्स यूथ क्लब के बच्चों को कैरम, बैडमिंटन और वॉलीबॉल किट प्रदान की गईं।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। बच्चों और युवाओं को बेहतर अवसर एवं संसाधन उपलब्ध कराना उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने जैसा है।
चार जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली साइकिल
शिक्षा और आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से चार जरूरतमंद विद्यार्थियों मोहिनी मौर्य, माही सिंह, फिजा और शेखर सैनी को साइकिलें वितरित की गईं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षा की राह में संसाधनों की कमी बाधा नहीं बननी चाहिए और जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता उनकी प्राथमिकता है।
लगातार 190 सप्ताह से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान के माध्यम से सरोजनीनगर के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंवाद, जनसमस्याओं के समाधान और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं युवा सशक्तीकरण से जुड़ी पहल की जा रही है।
#आपकाविधायकआपकेद्वार #डॉराजेश्वरसिंह #सरोजनीनगर #जनसंवाद #जनसेवा #स्वास्थ्यसेवा #युवासशक्तीकरण #शिक्षा #Lucknow #SarojiniNagar #PublicService #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

No Previous Comments found.