छठ पूजा की तैयारियों का नगर विकास मंत्री और महापौर ने लिया जायजा, नगर निगम के नए मुख्यालय का भी किया निरीक्षण
The Urban Development Minister and the Mayor reviewed the preparations for Chhath Puja and also inspected the new Municipal Corporation headquarters.
IPN Live
Lucknow, 10 Nov, 2026 12:36 AMघाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, मुख्यालय का निर्माण तय समयसीमा में पूरा करने पर जोर
लखनऊ, 10 नवंबर 2026 (आईपीएन)। आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को शहर के विभिन्न छठ पूजा घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही गोमती नगर स्थित लखनऊ नगर निगम के निर्माणाधीन नवीन मुख्यालय भवन का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
छठ घाटों पर व्यवस्थाओं को लेकर दिए जरूरी निर्देश
नगर विकास मंत्री और महापौर ने पिकनिक स्पॉट, कल्याणपुर स्थित छठ पूजा घाट तथा लक्ष्मण मेला मैदान में गोमती नदी के तट पर बने छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर चल रही तैयारियों और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि छठ पूजा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। घाटों पर विशेष स्वच्छता व्यवस्था के साथ सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
नवीन नगर निगम मुख्यालय का निर्माण समय से पूरा करने के निर्देश
इसके बाद गोमती नगर स्थित लखनऊ नगर निगम के निर्माणाधीन नवीन मुख्यालय भवन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भवन का निर्माण निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
नवीन मुख्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
नवीन मुख्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

No Previous Comments found.