स्टेट बैंक कर्मचारियों ने डॉ. दिनेश शर्मा और तनुज पुनिया को ज्ञापन सौंपा
State Bank employees submitted a memorandum to Dr. Dinesh Sharma and Tanuj Punia
IPN Live
Lucknow, 20 May, 2026 04:33 AM25 व 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पूर्व विरोध कार्यक्रम
लखनऊ, (IPN)। डॉ दिनेश शर्मा, राज्यसभा सांसद व संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति के सदस्य एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री (उ. प्र.) तथा तनुज पुनिया सांसद, बाराबंकी को स्टेट बैंक कर्मचारियों ने उनके आवास पर लंबित मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर आशुतोष वर्मा, बृजेश तिवारी, शिव कुमार सिंह, तारकेश्वर चौहान, राकेश कुमार, अमित सिंह आदि संगठन पदाधिकारियों ने दोनों सांसदों से मुलाकात कर बताया कि स्टेट बैंक कर्मचारियों की बहुत समय से चली आ रही मांगों में संदेशवाहक व सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, स्थाई पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने, मेडिकल रीइंबर्समेंट योजना में सुधार, पेंशन संबंधी विसंगतियों के समाधान आदि मांगों हेतु हमारा फेडरेशन राष्ट्रीय स्तर पर संघर्षरत है।
अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया विभिन्न मांगों हेतु मई माह में कल 20 मई को एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान, 21 मई को प्रधानमंत्री को ज्ञापन तथा 22 मई को राष्ट्रीय स्तर पर सभी केंद्रो पर प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च निकाला जाएगा तथा मांगे पूरी न होने पर 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी।

No Previous Comments found.