एशियन पैरा गेम्स में सिमरन का स्वर्णिम धमाका, 100 और 200 मीटर में जीता गोल्ड

Simran's golden blast at the Asian Para Games, winning gold in 100 and 200 meters

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 26 Oct, 2026 02:19 AM

अर्जुन अवॉर्डी सिमरन की उपलब्धि से यूपी गौरवान्वित, पंचायती राज विभाग करेगा भव्य स्वागत

लखनऊ, 25 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। जापान में आयोजित पांचवें एशियन पैरा गेम्स-2026 में उत्तर प्रदेश की पैरा एथलीट और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित सिमरन ने 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्णिम सफलता दर्ज की है। गाजियाबाद की रहने वाली सिमरन की इस उपलब्धि से देश और प्रदेश का गौरव बढ़ा है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के पद पर कार्यरत हैं।

एशियन पैरा गेम्स में सिमरन का स्वर्णिम धमाका, 100 और 200 मीटर में जीता गोल्ड

सिमरन की शानदार सफलता पर पंचायती राज विभाग के निदेशक धीरेंद्र सिंह सचान ने फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सिमरन ने अपनी असाधारण प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति से अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

एशियन पैरा गेम्स में सिमरन का स्वर्णिम धमाका, 100 और 200 मीटर में जीता गोल्ड

सचान ने कहा कि सिमरन की सफलता साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से चुनौतियों को भी सफलता में बदला जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलने से प्रदेश की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।

भव्य स्वागत के निर्देश

सिमरन की उपलब्धि के सम्मान में पंचायती राज निदेशक ने विशेष स्वागत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन के दौरान सिमरन का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाए और उन्हें भव्य स्वागत के साथ लखनऊ लाया जाए।

एशियन पैरा गेम्स में सिमरन का स्वर्णिम धमाका, 100 और 200 मीटर में जीता गोल्ड

पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखा चुकी हैं दम

सिमरन इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने पेरिस पैरालंपिक गेम्स-2024 में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। इसके अलावा, वर्ष 2024 और 2025 में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए। वह वर्ष 2020 के पैरालंपिक गेम्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के चेयरमैन धीरेंद्र सिंह सचान ने कहा कि सिमरन की उपलब्धियां पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय हैं। वह प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करने के साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उनका संघर्ष, समर्पण और सफलता समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सिमरन भविष्य में भी अपनी उपलब्धियों से देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

#AsianParaGames2026 #Simran #GoldMedal #ParaAthletics #UttarPradesh #UPNews #SportsNews #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.