पीएम मोदी बोले- 21वीं सदी का भारत कौशल और हुनर को सम्मान देकर ही आगे बढ़ेगा, विकसित भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा युवा शक्ति

PM Modi said that 21st century India will progress only by respecting skills and talent, the biggest energy of developed India is youth power.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 22 Nov, 2026 05:14 AM

ग्रेटर नोएडा में 2027 में होगी वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता, यूपी करेगा दुनिया के युवाओं की मेजबानी

एक दशक में देश में स्थापित हुए 5 हजार नए आईटीआई, 30 से अधिक आधुनिक ट्रेडों में प्रशिक्षण

पीएम-सेतु योजना में 60 हजार करोड़ रुपये खर्च कर युवाओं को मिलेगा आधुनिक कौशल प्रशिक्षण

लखनऊ, 21 नवंबर 2026 (आईपीएन)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत कौशल और हुनर को सम्मान देकर ही आगे बढ़ सकता है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का कौशल सबसे बड़ी ऊर्जा है। आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं के हुनर में देश का सामर्थ्य दिखाई देता है। आने वाले समय में दुनिया में भारतीय कुशल कामगारों की मांग और बढ़ने वाली है। भारत की विकास यात्रा में कौशलयुक्त युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों और प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के राष्ट्रीय टॉपर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम-सेतु और देश की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया।

पीएम मोदी बोले- 21वीं सदी का भारत कौशल और हुनर को सम्मान देकर ही आगे बढ़ेगा, विकसित भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा युवा शक्ति

आईआईटी और आईटीआई दोनों देश की अमानत, सामर्थ्य और भविष्य

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सुबह वह दिल्ली से बंगाल गए थे, जहां आईआईटी खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने के समारोह में शामिल हुए। इसके बाद उसी ऊर्जा, सपनों और उत्साह के साथ आईटीआई के विद्यार्थियों के बीच पहुंचे हैं। आईआईटी और आईटीआई दोनों ही देश की अमानत हैं। यही देश का सामर्थ्य और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों का कौशल विकसित भारत की ऊर्जा है। विकसित भारत का निर्माण उन्हीं के हाथों और उनके हुनर से होने वाला है।

उन्होंने युवाओं से बड़े सपने देखने, अपने कौशल का विकास करने और पूरी मेहनत एवं सामर्थ्य से उन्हें पूरा करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि वर्ष 2027 में भारत वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में होगा, जहां एशिया के विभिन्न देशों के युवा प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने इस आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

योगी सरकार ने बनाया सुरक्षा का वातावरण

प्रधानमंत्री ने काशी में अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान एक फैक्ट्री में युवती से हुई बातचीत का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि युवती ने उन्हें बताया था कि वह रात 11 बजे भी फैक्ट्री में काम करने के बाद अकेले आराम से घर लौट जाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सामान्य बात नहीं है। उत्तर प्रदेश के लोगों को पता है कि सूरज ढलने के बाद बेटियों का घर से बाहर निकलना पहले कितना मुश्किल होता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सुरक्षा का वातावरण बनाया है। सुरक्षा का एहसास और समृद्धि का विश्वास ही विकसित भारत का निर्माण करेगा।

पीएम मोदी बोले- 21वीं सदी का भारत कौशल और हुनर को सम्मान देकर ही आगे बढ़ेगा, विकसित भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा युवा शक्ति

एक दशक में 5 हजार नए आईटीआई, छात्राओं की संख्या ढाई गुना बढ़ी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत हमेशा से कौशल का सम्मान करने वाला देश रहा है। लखनऊ की चिकनकारी, बनारस का रेशम, कश्मीर की पश्मीना, कलमकारी और कांस्य एवं पंचधातु की मूर्तियां हमारी समृद्ध कौशल परंपरा के उदाहरण हैं। भारतीय समाज में अनगिनत प्रकार के हुनर और पारंपरिक कार्य रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत के युवाओं को अवसर दे रही है। केवल विश्वविद्यालयों से डिग्री प्राप्त युवाओं की ही नहीं, बल्कि आईटीआई से प्रशिक्षित हुनरमंद युवाओं की भी व्यापक जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद एक दशक में देश में लगभग 5,000 नए आईटीआई स्थापित किए गए हैं। आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में पांच लाख से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि छात्राओं की संख्या ढाई गुना से अधिक बढ़ी है। अब आईटीआई में 30 से अधिक नए दौर के ट्रेडों की पढ़ाई हो रही है।

इनमें एयरोनॉटिकल स्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट, साइबर सिक्योरिटी असिस्टेंट, ड्रोन टेक्नीशियन, ग्रीन हाइड्रोजन टेक्नीशियन, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एनीमेशन एवं स्पेशल इफेक्ट्स और सेमीकंडक्टर टेक्नीशियन जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम शामिल हैं।

पीएम मोदी बोले- 21वीं सदी का भारत कौशल और हुनर को सम्मान देकर ही आगे बढ़ेगा, विकसित भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा युवा शक्ति

सीखने के साथ भूलना और फिर सीखना भी जरूरी : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 21वीं सदी में अशिक्षित वह व्यक्ति नहीं होगा, जो पढ़ना-लिखना नहीं जानता, बल्कि वह होगा जो सीखना, समय के अनुसार सीखी हुई बातों को छोड़ना और फिर से सीखना नहीं जानता।

उन्होंने कहा कि तकनीक, उद्योग और रोजगार के तौर-तरीके तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में केवल एक बार कौशल हासिल कर लेना पर्याप्त नहीं है। युवाओं की स्किलिंग, री-स्किलिंग और अप-स्किलिंग लगातार होती रहनी चाहिए।

राजनाथ सिंह ने बताया कि जून 2026 तक प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत 1.64 करोड़ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वर्ष 2014 में देश में लगभग 9,800 आईटीआई थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 14 हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है। रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए बड़ी संख्या में कुशल एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन की आवश्यकता है।

पीएम मोदी बोले- 21वीं सदी का भारत कौशल और हुनर को सम्मान देकर ही आगे बढ़ेगा, विकसित भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा युवा शक्ति

यूपी में 17 लाख युवा प्रशिक्षित, सात लाख को कैंपस चयन से रोजगार : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और प्रेरणा से देश में कौशल विकास अभियान को नई दिशा और गति मिली है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे युवा प्रदेश है और यहां सर्वाधिक युवा निवास करते हैं। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही मंच उपलब्ध कराना प्रदेश एवं देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री ने विश्व युवा कौशल दिवस पर स्किल इंडिया महाभियान का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को मंच देना और उनके मन में व्याप्त हताशा एवं निराशा को दूर करना था। प्रधानमंत्री ने स्किल इंडिया अभियान के माध्यम से युवाओं को उनकी प्रतिभा के अनुरूप अवसर और मार्गदर्शन प्रदान किया है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत विगत वर्षों में 17 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इनमें से सात लाख से अधिक युवाओं को कैंपस चयन के माध्यम से रोजगार एवं सेवायोजन मिला है।

पीएम मोदी बोले- 21वीं सदी का भारत कौशल और हुनर को सम्मान देकर ही आगे बढ़ेगा, विकसित भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा युवा शक्ति

ग्रामीण कौशल योजना से 1.23 लाख युवाओं को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 2.65 लाख से अधिक ग्रामीण युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें 1.23 लाख से अधिक युवाओं को सीधे रोजगार उपलब्ध कराने में मदद मिली है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। इसी क्रम में शुरू किए गए प्रोजेक्ट प्रवीण से प्रदेश के 1,700 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों में 2.50 लाख से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।

150 से अधिक आईटीआई में आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को उभरती तकनीकों और इंडस्ट्री 4.0 की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा रहा है। टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से 150 से अधिक राजकीय आईटीआई में एआई, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और 3-डी प्रिंटिंग सहित आधुनिक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन संस्थानों से प्रशिक्षित 12 हजार से अधिक युवाओं को कैंपस चयन के माध्यम से रोजगार मिला है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में प्रदेश में आयोजित विभिन्न रोजगार मेलों के माध्यम से 50 हजार से अधिक कौशल प्रशिक्षित युवाओं को सीधे रोजगार प्राप्त हुआ है। इनमें 3,400 से अधिक दिव्यांग युवा भी शामिल हैं।

पीएम मोदी बोले- 21वीं सदी का भारत कौशल और हुनर को सम्मान देकर ही आगे बढ़ेगा, विकसित भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा युवा शक्ति

हर जिले में विकसित होंगे स्किलिंग एवं एम्प्लॉयमेंट जोन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास का व्यापक नेटवर्क उपलब्ध है। इसे एकीकृत करने के लिए प्रत्येक जनपद में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्किलिंग एंड एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित करने की कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ रही है।

इन जोन के माध्यम से युवाओं को एक ही छत के नीचे कौशल प्रशिक्षण, उद्योगों की जरूरत के अनुरूप दक्षता विकास और राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजार की मांग के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

पीएम मोदी बोले- 21वीं सदी का भारत कौशल और हुनर को सम्मान देकर ही आगे बढ़ेगा, विकसित भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा युवा शक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। उस समय हर चेहरे पर खुशहाली, हर युवा के हाथ में रोजगार, किसान की आत्मनिर्भरता, श्रमिक को सम्मानजनक मानदेय और महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प है। स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सबसे मजबूत आधारशिला बनेंगे।

7.67 करोड़ युवा कौशल विकास योजनाओं से लाभान्वित : जयंत चौधरी

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता के पीछे युवा शक्ति का सामर्थ्य होता है। वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा में अपनी पहचान बनाने वाले युवाओं को सम्मानित करना इस आयोजन का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आज उत्सव प्रदेश बन चुका है। युवा बेटियां कौशल विकास पर ध्यान देकर वैश्विक स्तर पर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकती हैं।

जयंत चौधरी ने बताया कि नीति आयोग की रिपोर्ट 'रीइमेजिंग स्किलिंग फॉर विकसित भारत-2047' के अनुसार, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के गठन के बाद वर्ष 2014-15 से अब तक 7.67 करोड़ युवा विभिन्न कौशल विकास योजनाओं से लाभान्वित हो चुके हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

#NarendraModi #SkillIndia #SkillDevelopment #WorldSkillsAsia2027 #ViksitBharat2047 #YogiAdityanath #RajnathSingh #JayantChaudhary #UttarPradesh #UPNews #Employment #YouthPower #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.