महानवमी पर सीएम योगी ने बेटियों के पांव पखार की मातृशक्ति की आराधना

On Mahanavami, CM Yogi washed the feet of his daughters and worshipped the mother power.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 20 Oct, 2026 02:18 AM

गोरखनाथ मंदिर में नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का पूजन, स्वयं परोसा भोजन और लिया आशीर्वाद

महानवमी पर सीएम योगी ने बेटियों के पांव पखार की मातृशक्ति की आराधना

गोरखपुर, 19 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत कन्या पूजन कर मातृशक्ति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप उन्होंने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं के पांव पखारे, विधि-विधान से उनका पूजन किया तथा भोजन कराकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

महानवमी पर सीएम योगी ने बेटियों के पांव पखार की मातृशक्ति की आराधना

गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार और दुर्गासप्तशतीुक पूजन भी किया। पूजन के उपरांत उन्होंने कन्याओं और बटुकों की आरती उतारी तथा मंदिर के अन्न क्षेत्र में आयोजित कन्या भोज में स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा।

इस दौरान मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति आत्मीय भाव देखने को मिला। भोजन वितरण के समय वे लगातार कन्याओं और बटुकों से संवाद करते रहे तथा यह सुनिश्चित करते रहे कि किसी भी बच्चे की थाली में प्रसाद की कमी न रहे। उन्होंने व्यवस्थापकों को भी आवश्यक निर्देश दिए।

महानवमी पर सीएम योगी ने बेटियों के पांव पखार की मातृशक्ति की आराधना

मंदिर परिसर में आयोजित कन्या भोज में नौ पूजित कन्याओं के अलावा बड़ी संख्या में बालिकाओं और बटुकों ने भाग लिया। सभी को श्रद्धापूर्वक भोजन कराने के साथ उपहार और दक्षिणा भी प्रदान की गई।

महानवमी पर सीएम योगी ने बेटियों के पांव पखार की मातृशक्ति की आराधना

कन्या पूजन कार्यक्रम में गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास समेत अनेक साधु-संत उपस्थित रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

महानवमी पर सीएम योगी ने बेटियों के पांव पखार की मातृशक्ति की आराधना

हैशटैग

#YogiAdityanath #GorakhnathTemple #KanyaPujan #Navratri2026 #Mahanavami #MaaSiddhidatri #Gorakhpur #NariShakti #SanatanSanskriti #UPNews #IPNNews #योगीआदित्यनाथ #कन्या_पूजन #महानवमी #नवरात्रि #मातृशक्ति #गोरखनाथ_मंदिर #गोरखपुर #सनातन_संस्कृति #आईपीएन_न्यूज

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.