BJP UP के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का लखनऊ प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर अर्पित की पुष्पांजलि

Newly appointed President of BJP UP Bhupendra Singh received a grand welcome on his first arrival in Lucknow, paid floral tributes to the statues of great men

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 29 Aug, 2022 09:27 PM

लखनऊ, 29 अगस्त 2022  (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से चलकर लखनऊ पहुंचे। यहां पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। चारबाग रेलवे स्टेशन पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, संजीव बालियान, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, पार्टी पदाधिकारियों व हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व गगन भेदी नारों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। 

BJP UP के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का लखनऊ प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर अर्पित की पुष्पांजलि

नई दिल्ली से चलकर लखनऊ तक पहुंचने में रास्ते में पड़ने वाले गाजियाबाद, अलीगढ़, टूण्डला, इटावा, कानपुर, स्टेशनों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। राजधानी लखनऊ, पहुंचने पर चारबाग रेलवे स्टेशन से लेकर पार्टी मुख्यालय तक पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकताओं, जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। 

BJP UP के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का लखनऊ प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर अर्पित की पुष्पांजलि

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने चारबाग से हजरतगंज तक विभिन्न महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। शाम लगभग 4 बजे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

BJP UP के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का लखनऊ प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर अर्पित की पुष्पांजलि

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर लगभग 1 बजे राजधानी लखनऊ पहुंचे। चारबाग स्टेशन पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, संजीव बालियान, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, पार्टी पदाधिकारियों व हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगडों व गगन भेदी नारों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

BJP UP के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का लखनऊ प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर अर्पित की पुष्पांजलि

चारबाग रेलवे स्टेशन से पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, राज्य सरकार के मंत्रीगण व हजारों कार्यकर्ता नाचते-गाते ढोल-नगाड़ों के साथ गगन भेदी नारे लगाते हुए पार्टी कार्यालय की ओर बढे़। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, संजीव बालियान, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी के साथ पार्टी द्वारा तैयार किये गए रथ पर सवार होकर पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत व अभिनंदन स्वीकार करते रहे।  

BJP UP के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का लखनऊ प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर अर्पित की पुष्पांजलि

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने राजधानी लखनऊ में केकेसी तिराहा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका पर अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, महाराणा प्रताप की प्रतिमा, लोकभवन स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा, महारानी अवन्ती बाई की प्रतिमा, अटल चौक स्थित भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

BJP UP के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का लखनऊ प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर अर्पित की पुष्पांजलि

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में पहले से जगह-जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार किये गए मंचों पर भारी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं ने भूपेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।  

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.