मल्टीलेवल पार्किंग में अव्यवस्थाओं पर महापौर और नगर आयुक्त सख्त, गैराज व कार बाजार सील

Mayor and Municipal Commissioner take strict action against irregularities in multi-level parking, seal garage and car market.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 25 Mar, 2026 02:09 AM

हजरतगंज व केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का औचक निरीक्षण, गंदगी व अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ, (IPN)। नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग एवं केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने बनी मल्टीलेवल पार्किंग का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। महापौर के अचानक पहुंचने से पार्किंग परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। 


मल्टीलेवल पार्किंग में अव्यवस्थाओं पर महापौर और नगर आयुक्त सख्त, गैराज व कार बाजार सील

*हजरतगंज पार्किंग में मिली गंभीर खामियां*

निरीक्षण के दौरान सबसे पहले महापौर और नगर आयुक्त हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग पहुंचे। यहां लिफ्ट बंद पाई गई, जिससे आम लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। इसके अलावा पार्किंग के बेसमेंट में अवैध रूप से कार बाजार और गैराज संचालित होता मिला। 

*गंदगी पर जताई नाराजगी, सफाई के निर्देश*

पार्किंग के सभी फ्लोर पर गंदगी का अंबार देखने को मिला, जिस पर महापौर और नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव एवं जोनल सेनेटरी ऑफिसर कुलदीपक को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही वहां बने टॉयलेट भी बंद पाए गए, जिन्हें तुरंत खुलवाकर जनता के लिए उपयोगी बनाने के निर्देश दिए गए। महापौर ने स्पष्ट कहा कि नागरिक सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


मल्टीलेवल पार्किंग में अव्यवस्थाओं पर महापौर और नगर आयुक्त सख्त, गैराज व कार बाजार सील

*अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई*

निरीक्षण के दौरान पार्किंग में चल रहे गैराज और कार बाजार को तत्काल प्रभाव से सील करा दिया गया। महापौर के निर्देश पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की गई। छापेमारी के दौरान मौके से लैपटॉप एवं अन्य उपकरण भी जब्त किए गए, जिससे अवैध गतिविधियों के संचालन के प्रमाण मिले हैं।


मल्टीलेवल पार्किंग में अव्यवस्थाओं पर महापौर और नगर आयुक्त सख्त, गैराज व कार बाजार सील

*केडी सिंह बाबू स्टेडियम पार्किंग का भी निरीक्षण*

इसके बाद महापौर और नगर आयुक्त ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का भी निरीक्षण किया। यहां भी हालात संतोषजनक नहीं पाए गए। पार्किंग परिसर में गंदगी फैली हुई थी और यहां भी अवैध रूप से कार बाजार और गैराज संचालित होता मिला।

*आरटीओ से समन्वय कर कार्रवाई के निर्देश*

महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि आरटीओ अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पार्किंग में लंबे समय से खड़ी गाड़ियों की जांच कर उन्हें जब्त किया जाए। साथ ही पार्किंग परिसर में अवैध रूप से गैराज और कार बाजार चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


मल्टीलेवल पार्किंग में अव्यवस्थाओं पर महापौर और नगर आयुक्त सख्त, गैराज व कार बाजार सील

*जनसुविधाओं से समझौता नहीं: महापौर*

महापौर ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की संपत्तियों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिल सकें।


मल्टीलेवल पार्किंग में अव्यवस्थाओं पर महापौर और नगर आयुक्त सख्त, गैराज व कार बाजार सील

*महापौर का स्पष्ट संदेश: सुविधा और छवि दोनों महत्वपूर्ण*

निरीक्षण के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा, “शहर की जनता जब हमें शुल्क दे रही है तो उन्हें बेहतर सुविधाएं देना हमारी जिम्मेदारी है। पार्किंग में बुजुर्गों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग आते हैं, ऐसे में यदि लिफ्ट खराब रहेगी तो उन्हें अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ेगा।


मल्टीलेवल पार्किंग में अव्यवस्थाओं पर महापौर और नगर आयुक्त सख्त, गैराज व कार बाजार सील

हजरतगंज जैसे प्रमुख क्षेत्र में देश-विदेश से लोग आते हैं। यदि यहां की पार्किंग में गंदगी और अव्यवस्था मिलेगी तो इससे शहर की छवि भी खराब होगी। इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।”

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.