लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

Lucknow celebrates 80th Independence Day with grandeur and dignity, glimpses of 'Ek Bharat Shreshtha Bharat'

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 16 Aug, 2026 03:12 AM

विधानभवन के सामने वंदे मातरम् की गूंज से शुरू हुआ समारोह, सीएम योगी ने फहराया तिरंगा

देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने एक मंच पर दिखाई सांस्कृतिक विविधता, पुष्प वर्षा और तिरंगे गुब्बारों ने बढ़ाया उत्साह

लखनऊ, 15 अगस्त 2026 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानभवन के सामने 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्यता, गरिमा और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति और सांस्कृतिक एकता के रंग में सराबोर नजर आया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच हुई पुष्प वर्षा ने समारोह का उत्साह और बढ़ा दिया।


लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 9:15 बजे राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ हुई। भारतखण्डे संगीत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम् की प्रस्तुति देकर वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इसके बाद 32वीं वाहिनी पीएसी, 35वीं वाहिनी पीएसी और मिलिट्री बैंड ने अनुशासित एवं आकर्षक प्रस्तुति देकर समारोह की गरिमा बढ़ाई। मुख्यमंत्री द्वारा तिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़े जाने के साथ पूरा परिसर भारत माता के जयघोष से गूंज उठा।


लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

स्वतंत्रता दिवस समारोह में संस्कृति विभाग की ओर से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को केंद्र में रखते हुए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, पूर्वांचल, अवध और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति के साथ जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, गुजरात और बिहार के कलाकारों ने अपनी-अपनी लोक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।

‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘छठी मैया’ के लोकगीतों से लेकर विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों तक कलाकारों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर उतारा।


लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

भगवान राम-सीता और लक्ष्मण की झांकी ने मोहा मन

गौरी कला मंडपम ग्रुप की ओर से भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की झांकी प्रस्तुत की गई। वाराणसी की कुमकुम रस्तोगी ने माता सीता, ऋत्विक सिंह ने भगवान राम और आयुष साहू ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई। करीब 16 कलाकारों की टीम ने इस प्रस्तुति को तैयार किया था।


लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

कुमकुम रस्तोगी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्तुति देना उनके लिए बेहद गौरवपूर्ण अवसर रहा। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मंच पर कला प्रस्तुत करने का अवसर किसी कलाकार के लिए विशेष उपलब्धि है। टीम ने करीब पांच दिनों तक संगीत नाट्य अकादमी में लगातार अभ्यास किया था।


लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

कथक और लोकनृत्य ने बांधा समां

भारतखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कथक एवं लोकनृत्य टीम ने भी शानदार प्रस्तुति दी। टीम के 20 प्रतिभागियों ने कथक और छह प्रतिभागियों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। कथक में तराना की प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

मथुरा-वृंदावन से आए रवि शंकर ने शंख वादन की प्रस्तुति देकर समारोह के वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के इस बड़े मंच पर प्रस्तुति देना उनके लिए गर्व का अवसर रहा।


लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

छत्तीसगढ़ के ‘रेला पाटा’ ने दिखाई बस्तर की संस्कृति

छत्तीसगढ़ से आए 19 कलाकारों के दल ने बस्तर की प्रसिद्ध पारंपरिक लोककला ‘रेला पाटा’ की प्रस्तुति दी। दल का नेतृत्व कर रहे कुलभूषण चंद्राकर ने बताया कि टीम करीब एक सप्ताह से प्रस्तुति की तैयारी कर रही थी।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों के कलाकारों के साथ मिलकर प्रस्तुति देना शानदार अनुभव रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर की लोककला को लखनऊ के मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर उनके लिए गर्व की बात है।


लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

अरुणाचल और महाराष्ट्र के कलाकारों ने भी बढ़ाया आकर्षण

अरुणाचल प्रदेश से आई कलाकार नीलम ने बताया कि उनकी टीम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुति दी और सभी कलाकारों के लिए यह खुशी एवं गर्व का अवसर रहा। महाराष्ट्र से आए बाहुबली राजमान ने बताया कि उनकी 22 सदस्यीय टीम ने करीब एक सप्ताह तक तैयारी की थी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों के साथ एक मंच पर प्रस्तुति देना बेहद सुंदर अनुभव रहा।


लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

पुष्प वर्षा और तिरंगे गुब्बारों ने बढ़ाया उत्साह

समारोह के दौरान आसमान से हुई पुष्प वर्षा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगे गुब्बारों को हवा में उड़ाया। इस दृश्य ने बच्चों और आम लोगों में खासा उत्साह पैदा किया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों और दर्शकों के चेहरों पर खुशी पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंगती नजर आई।


लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

#स्वतंत्रतादिवस #IndependenceDay #80thIndependenceDay #एकभारतश्रेष्ठभारत #वंदेमातरम् #तिरंगा #योगीआदित्यनाथ #उत्तरप्रदेश #लखनऊ #भारतीयसंस्कृति #लोककला #कथक #देशभक्ति #राष्ट्रगौरव #UPNews #ipnlive #ipnnews #ipn

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.