KGMU में छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं अधिकारों की दी गई जानकारी

Information on women's safety and rights was given to girl students at KGMU.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 12 Aug, 2026 06:45 PM
लखनऊ, 12 अगस्त 2026 (आईपीएन)। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लखनऊ के Faculty of Allied and Healthcare Sciences द्वारा महिला विद्यार्थियों को सुरक्षा, अधिकारों एवं कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को “Women Safety and Rights” विषय पर विशेष Guest Lecture का आयोजन किया गया। कलाम सेंटर के कक्ष संख्या 614 में आयोजित कार्यक्रम में करीब 400 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


KGMU में छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं अधिकारों की दी गई जानकारी
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। Faculty of Allied and Healthcare Sciences के Dean प्रो. के.के. सिंह ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा, अधिकारों और आसपास के वातावरण के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता एवं संसाधनों का समय पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।


KGMU में छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं अधिकारों की दी गई जानकारी
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता अपर्णा कुमार, Joint Commissioner of Police (Crime & Headquarters), Police Commissionerate, Lucknow ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, सार्वजनिक स्थानों एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, उत्पीड़न की स्थिति में उठाए जाने वाले कदम तथा पुलिस एवं प्रशासन से सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए इन्हें मोबाइल फोन में सुरक्षित रखने की सलाह दी। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में बिना भय या संकोच के सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान के दौरान छात्राओं ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, कानूनी अधिकार एवं आपातकालीन सहायता से जुड़े सवाल पूछे, जिनका वक्ता ने विस्तार से समाधान किया।


KGMU में छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं अधिकारों की दी गई जानकारी
कार्यक्रम के समापन सत्र में केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि महिला विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने अधिकारों, सुरक्षा संबंधी सावधानियों और उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी होना उन्हें अधिक जागरूक, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक है।

इस अवसर पर प्रो. रश्मि कुशवाहा, Dean Students’ Welfare; प्रो. जी.के. सिंह, Dean, Faculty of Dental Sciences; प्रो. अमिता पाण्डेय, Dean, Faculty of Nursing; डॉ. सौम्या सिंह, Vice Dean; डॉ. निशी सिंह, Assistant Dean; डॉ. दीपक भागचंदानी, Assistant Dean सहित अन्य फैकल्टी सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रचना वर्मा, शिवांगम गिरी, शिवानी वर्मा, सौम्या राय, स्वपनिल भारद्वाज सहित अन्य संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उचित निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.