लोकबंधु अस्पताल की निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता रिटायर, फ्रैक्चर वाले मरीजों को इम्प्लांट की मिलेगी फ्री सुविधा

Dr. Sangeeta Gupta, Director of Lokbandhu Hospital, retires; patients with fractures will get free implant facility.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 2 Feb, 2026 01:08 AM

लखनऊ, (आईपीएन)। लोकबंधु राजनारायण अस्पताल की निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता का सेवानिवृत्ति समारोह 31 जनवरी 2026 को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अस्पताल परिवार, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें विदाई देते हुए उनके उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया।

लोकबंधु अस्पताल की निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता रिटायर, फ्रैक्चर वाले मरीजों को इम्प्लांट की मिलेगी फ्री सुविधा

डॉ. संगीता गुप्ता ने 07 अप्रैल 2025 को निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल में DNB Accreditation प्राप्त होना, विभिन्न महत्वपूर्ण सिविल कार्यों का शुभारंभ, तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना प्रमुख उपलब्धियों में सम्मिलित रहा।

लोकबंधु अस्पताल की निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता रिटायर, फ्रैक्चर वाले मरीजों को इम्प्लांट की मिलेगी फ्री सुविधा

विशेष रूप से, अग्निकांड जैसी गंभीर घटना के दौरान उनके कुशल नेतृत्व, त्वरित निर्णय एवं प्रभावी समन्वय के कारण किसी भी प्रकार की जन-धन हानि नहीं होने दी गई, जो उनके प्रशासनिक कौशल और संवेदनशील नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।

लोकबंधु अस्पताल की निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता रिटायर, फ्रैक्चर वाले मरीजों को इम्प्लांट की मिलेगी फ्री सुविधा

सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्होंने जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए ऑर्थोपेडिक मरीजों के लिए निःशुल्क इम्प्लांट सुविधा की सौगात प्रदान की, जिससे आयुष्मान योजना से आच्छादित न होने वाले मरीज भी बिना किसी खर्च के इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह निर्णय विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

लोकबंधु अस्पताल की निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता रिटायर, फ्रैक्चर वाले मरीजों को इम्प्लांट की मिलेगी फ्री सुविधा

कार्यक्रम का संचालन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी द्वारा अत्यंत कुशल एवं प्रभावशाली ढंग से किया गया। उनके प्रेरणादायी संबोधन ने समस्त स्टाफ का मनोबल बढ़ाया तथा संस्थान परिवार में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में डॉ. गुप्ता के नेतृत्व, अनुशासन एवं कार्यसंस्कृति की सराहना करते हुए संस्थान को उन्हीं मूल्यों के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

लोकबंधु अस्पताल की निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता रिटायर, फ्रैक्चर वाले मरीजों को इम्प्लांट की मिलेगी फ्री सुविधा

ऑर्थोपेडिक इम्प्लांट की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क होने से चिकित्सालय में आने वाले गरीब एवं वंचित मरीजों को भविष्य में अत्यंत लाभ प्राप्त होगा।

लोकबंधु अस्पताल की निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता रिटायर, फ्रैक्चर वाले मरीजों को इम्प्लांट की मिलेगी फ्री सुविधा

सेवानिवृत्ति का यह अवसर अस्पताल परिवार के लिए भावुक क्षण रहा। सभी ने कामना की कि डॉ. संगीता गुप्ता का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद भविष्य में भी संस्थान को प्राप्त होता रहे और उनके द्वारा स्थापित उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति निरंतर आगे बढ़ती रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.