डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ विश्वविद्यालय को समर्पित किया सांसद निधि से अनुदानित ट्रैवलर वाहन एवं एम्बुलेंस

Dr. Dinesh Sharma dedicated a traveler vehicle and an ambulance, funded by his Member of Parliament (MP) fund, to Lucknow University.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 28 Jan, 2026 01:15 AM

लखनऊ, (आईपीएन)। लखनऊ विश्वविद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने सांसद निधि से अनुदानित ट्रैवलर वाहन एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस को औपचारिक रूप से विश्वविद्यालय परिवार को समर्पित किया।

डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ विश्वविद्यालय को समर्पित किया सांसद निधि से अनुदानित ट्रैवलर वाहन एवं एम्बुलेंस

यह एम्बुलेंस विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को और सुदृढ़ करेगी। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित यह सुविधा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करने में सक्षम होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस योगदान को छात्र कल्याण और संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।


डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ विश्वविद्यालय को समर्पित किया सांसद निधि से अनुदानित ट्रैवलर वाहन एवं एम्बुलेंस

कुलपति प्रो. सैनी ने इस अवसर पर कहा कि विश्वविद्यालय सदैव छात्र हितों और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सांसद निधि से प्राप्त इस सहयोग के लिए डॉ. दिनेश शर्मा का आभार व्यक्त किया और इसे विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा संस्थानों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है ताकि छात्र न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से भी सशक्त बन सकें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह एम्बुलेंस विश्वविद्यालय परिवार के लिए दीर्घकालीन लाभकारी सिद्ध होगी।


डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ विश्वविद्यालय को समर्पित किया सांसद निधि से अनुदानित ट्रैवलर वाहन एवं एम्बुलेंस

समारोह में सांसद डॉ. दिनेश शर्मा के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. वी.के. शर्मा, कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा, प्राक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी, निर्माण विभाग के अधीक्षक डॉ. श्यामलेश तिवारी, लूटा अध्यक्ष अनित्य गौरव, जनरल सेक्रेटरी प्रो. राम मिलन, कर्मचारी परिषद के सदस्य, विश्वविद्यालय के शिक्षक, आरोग्य भवन के चिकित्सक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ भी मौजूद रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.