मुख्यमंत्री योगी ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, बच्चों व आसपास के दुकानदारों से किया संवाद

Chief Minister Yogi visited the 'Kashi Kotwal' and Baba Vishwanath temple and interacted with children and shopkeepers nearby.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 4 Apr, 2026 02:03 PM

वाराणसी, (IPN)। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह बाबा विश्वनाथ व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने यहां से निकलकर आसपास के दुकानदारों और बच्चों से संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।

मुख्यमंत्री योगी ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, बच्चों व आसपास के दुकानदारों से किया संवाद

मुख्यमंत्री शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। शनिवार सुबह उन्होंने बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और आरती कर श्रद्धा निवेदित की। यहां से निकलते समय सीएम योगी ने आसपास के दुकानदारों व बच्चों से बातचीत की। सभी ने प्रणाम कर अपने प्रिय मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। सीएम का आत्मीय व्यवहार देखकर सभी प्रसन्न नजर आए।

मुख्यमंत्री योगी ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, बच्चों व आसपास के दुकानदारों से किया संवाद

मुख्यमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे। गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने लोक मंगल की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया और आरती की। मुख्यमंत्री ने यहां से प्रस्थान करते समय श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। इस पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए।

मुख्यमंत्री योगी ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, बच्चों व आसपास के दुकानदारों से किया संवाद

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक नीलकंठ तिवारी, सुशील सिंह, अवधेश सिंह आदि ने भी दर्शन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री योगी ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, बच्चों व आसपास के दुकानदारों से किया संवाद

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.