CM YOGI ने काशी विश्वनाथ तथा नेपाली मन्दिर में किया विधिवत दर्शन-पूजन
CM YOGI duly performed darshan-worship at Kashi Vishwanath and Nepalese temple
IPN Live
Lucknow, 3 Apr, 2022 01:03 AMवाराणसी, 02 अप्रैल 2022 (आईपीएन)।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर तथा ललिता घाट स्थित नेपाली मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेपाली मन्दिर के वृद्धाश्रम में रह रहीं वृद्ध माताओं से उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही, रविवार 03 अप्रैल, 2022 को काशी आ रहे नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के आगमन से सम्बन्धित तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

No Previous Comments found.