KSSSCI में स्तन कैंसर पुनर्वास कार्यक्रम को मिलेगी मजबूती, अस्तित्व फाउंडेशन के साथ हुआ MOU
Breast Cancer Rehabilitation Programme to be strengthened at KSSSCI; MOU signed with Astitva Foundation
IPN Live
Lucknow, 12 Jun, 2026 06:32 PMलखनऊ, (IPN)। "कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ" में स्तन कैंसर पुनर्वास कार्यक्रम को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर एवं आदान-प्रदान किया गया। यह समझौता संस्थान के निदेशक प्रो.ऍम.एल.बी.भट्ट एवं अस्तित्व फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर मयंक शुक्ला के मध्य संपन्न हुआ।
इस सहयोग का उद्देश्य संस्थान में Breast Cancer Surgery Rehabilitation Clinic के संचालन हेतु एक समन्वित कार्यप्रणाली स्थापित करना है, जिससे स्तन कैंसर सर्जरी के उपरांत मरीजों के पुनर्वास एवं उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
यह पहल संस्थान में Breast Rehabilitation एवं Prosthesis Program को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी, जिससे स्तन कैंसर सर्जरी से गुजर चुकी महिलाओं को विशेष लाभ प्राप्त होगा।
इस अवसर पर संस्थान के डीन डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, कार्यपालक कुलसचिव डॉ. आयुष लोहिया, विभागाध्यक्ष (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) डॉ. अंकुर वर्मा एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दुर्गेश कुमार उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.