पांच दिवसीय बैंकिंग समेत लंबित मांगों को लेकर बैंककर्मियों का काला बैज प्रदर्शन, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल

Bank employees protest with black badges over pending demands, including five-day banking, and a nationwide strike on September 11.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 10 Sep, 2026 07:55 AM

लखनऊ, 10 सितंबर 2026 (आईपीएन)। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और सभी लंबित मुद्दों का निस्तारण करने की मांग को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने काला बैज लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की लखनऊ जिला इकाई के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार को मांगों के समाधान के लिए चेतावनी दी गई।

फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि इन्हीं मांगों को लेकर बैंककर्मी 27 अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन, 30 अगस्त को एक्स अभियान और 3 सितंबर को पोस्टर अभियान चला चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगातार आंदोलनों के बावजूद मांगों का समाधान नहीं होने पर बैंककर्मियों में रोष है।


पांच दिवसीय बैंकिंग समेत लंबित मांगों को लेकर बैंककर्मियों का काला बैज प्रदर्शन, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल

आश्वासन नहीं, अब परिणाम चाहते हैं बैंककर्मी

यूनाइटेड फोरम के विभिन्न घटकों के वरिष्ठ नेताओं कामरेड वाई.के. अरोड़ा, दिनेश कुमार सिंह, एस.के. संगतानी, लक्ष्मण सिंह, वी.के. माथुर, संदीप सिंह, अशोक अग्रवाल और सचिन केशरवानी ने कहा कि बैंककर्मी अब आश्वासन नहीं, बल्कि परिणाम चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी चिर लंबित जायज मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।


पांच दिवसीय बैंकिंग समेत लंबित मांगों को लेकर बैंककर्मियों का काला बैज प्रदर्शन, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल

11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल

फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मी 11 सितंबर को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। इस अवसर पर सुबह 11 बजे से हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक शाखा परिसर में एकीकृत प्रदर्शन एवं सभा आयोजित की जाएगी। फोरम ने बैंककर्मियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है।

#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #ipnlive #ipnnews #ipn #BankStrike #BankEmployees #BankingNews #UnitedForumOfBankUnions #Lucknow #BankingIssues

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.