मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शिक्षण संस्थानों को लेकर DM लखनऊ का बड़ा आदेश

After the warning of the Meteorological Department, DM Lucknow issued a big order regarding educational institutions.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 21 May, 2026 09:44 PM
लखनऊ, (IPN)। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में 22 मई 2026 से ग्रीष्मावकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी और छात्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान समय में लखनऊ जनपद में तेज गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आम नागरिकों को भी गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके बावजूद कुछ विद्यालयों द्वारा अभी तक ग्रीष्मावकाश घोषित नहीं किया गया था, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई थी।


मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शिक्षण संस्थानों को लेकर DM लखनऊ का बड़ा आदेश
इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद लखनऊ में समस्त शैक्षिक बोर्डों द्वारा संचालित सभी विद्यालयों में 22 मई 2026 से ग्रीष्मावकाश लागू करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में संबंधित अधिकारियों को इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने आदेश की प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा सूचना विभाग को भेजते हुए इसे व्यापक स्तर पर प्रचारित करने के निर्देश भी दिए हैं। आदेश की प्रमाणिकता जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.