फार्मेसी के क्षेत्र में एआई और क्वांटम तकनीक से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, एकेटीयू में विशेषज्ञों ने किया मंथन

AI and quantum technology will open new avenues for development in the field of pharmacy, experts at AKTU discussed

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 19 Nov, 2026 12:40 PM

एकेटीयू में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह-2026 का राज्य स्तरीय आयोजन, एआई और क्वांटम तकनीक को पाठ्यक्रम से जोड़ने पर जोर

लखनऊ, 19 नवंबर 2026 (आईपीएन)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान, स्वास्थ्य सेवाओं और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, एकेटीयू के फैकल्टी ऑफ फार्मेसी लखनऊ और विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के पंडित अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

सेंट्रल उत्तर प्रदेश एवं लखनऊ के लिए आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शैक्षणिक, प्रशासनिक और फार्मास्यूटिकल क्षेत्र के विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं स्वास्थ्य पेशेवरों ने फार्मेसी के भविष्य और नई तकनीकों की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

फार्मेसी के क्षेत्र में एआई और क्वांटम तकनीक से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, एकेटीयू में विशेषज्ञों ने किया मंथन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार पहल कर रही है। इसी क्रम में प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं। ललितपुर में प्रदेश का पहला फार्मा पार्क 1500 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है।

एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने कहा कि फार्मेसी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और भारत प्राचीन काल से ही इस क्षेत्र में अग्रणी रहा है। वर्तमान समय में फार्मेसी के क्षेत्र में नई तकनीकों का समावेश आवश्यक है। पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और क्वांटम तकनीक जैसी आधुनिक विधाओं को भी शामिल किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. मोंटू कुमार एम. पटेल, उपाध्यक्ष जशुभाई हिराभाई चौधरी, एजुकेशन रेगुलेशंस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र सिंह, गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एवं ट्रस्टी इंजीनियर महेश गोयल, प्रो. (डॉ.) आकाश वेद, प्रो. (डॉ.) विभु सहानी और केंद्रीय परिषद सदस्य डॉ. श्रीकांत विजय राव जोशी सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे।

फार्मेसी के क्षेत्र में एआई और क्वांटम तकनीक से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, एकेटीयू में विशेषज्ञों ने किया मंथन

एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रति जागरूकता रैली

एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। अतिथियों ने एकेटीयू के मुख्य द्वार से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली भवानी चौराहा होते हुए जानकीपुरम तक पहुंची। इसके माध्यम से आम नागरिकों को एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग और इनके प्रति बढ़ती प्रतिरोधक क्षमता की चुनौती के बारे में जागरूक किया गया।

फार्मेसी के क्षेत्र में एआई और क्वांटम तकनीक से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, एकेटीयू में विशेषज्ञों ने किया मंथन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

वक्ताओं ने आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्टों की बढ़ती जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए रोगी सुरक्षा, औषधि प्रबंधन, दवाओं के तर्कसंगत उपयोग, फार्मास्यूटिकल अनुसंधान, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण फार्मेसी शिक्षा, पेशेवर नैतिकता, कौशल विकास तथा शैक्षणिक संस्थानों, नियामक निकायों और स्वास्थ्य उद्योग के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर ईस्टर्न अफ्रीका हब की डायरेक्टर एवं डायरेक्टर ऑफ जेनेटिक इनोवेशन डॉ. लीना त्रिपाठी ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस और उससे उत्पन्न चुनौतियों पर विशेष संदेश प्रस्तुत किया। इससे कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण भी मिला।

फार्मेसी के क्षेत्र में एआई और क्वांटम तकनीक से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, एकेटीयू में विशेषज्ञों ने किया मंथन

विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा और नवाचार को मिला मंच

कार्यक्रम में फार्मेसी विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता, वैज्ञानिक अभिरुचि और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें फार्मा क्विज, वैज्ञानिक पोस्टर प्रस्तुति, स्किट, जागरूकता रील, शैक्षणिक लीफलेट प्रदर्शन और जनस्वास्थ्य विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रमुख रहे।

इसके अतिरिक्त समकालीन फार्मास्यूटिकल एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर विशेषज्ञ पैनल चर्चा आयोजित की गई। इसमें प्रो. (डॉ.) गौरव कैथवास, प्रो. (डॉ.) सैयद मिस्बाहुल हसन, डॉ. मनीष के. चौरसिया, प्रो. राकेश कुमार दीक्षित, डॉ. विक्रम सिंह और डॉ. रवि गौर ने विशेषज्ञ के रूप में सहभागिता की। चर्चा का संचालन प्रो. (डॉ.) प्रणय वाल ने किया।

फार्मेसी के क्षेत्र में एआई और क्वांटम तकनीक से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, एकेटीयू में विशेषज्ञों ने किया मंथन

इस सत्र में फार्मेसी शिक्षा के भविष्य, अनुसंधान की नई संभावनाओं, उभरती औषधीय तकनीकों और स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार की आवश्यकता पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

फार्मेसी के क्षेत्र में एआई और क्वांटम तकनीक से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, एकेटीयू में विशेषज्ञों ने किया मंथन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया सम्मानित

समापन सत्र में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के केंद्रीय परिषद सदस्यों, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विशेषज्ञों ने सहभागिता की। इस अवसर पर संदीप बडोला, प्रो. (डॉ.) अंबर व्यास, कुमार अजय, प्रो. एसपी शुक्ला और घनश्याम शाही सहित अन्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रो. नम्रता सिंह, नोडल अधिकारी, गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज ने प्रस्तुत की। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और पुरस्कार वितरित किए गए।

फार्मेसी के क्षेत्र में एआई और क्वांटम तकनीक से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, एकेटीयू में विशेषज्ञों ने किया मंथन

फार्मेसी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह-2026 का यह आयोजन प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान और पेशेवर उत्कृष्टता को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण फार्मेसी शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार, नैतिक पेशेवर आचरण और जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का समापन प्रो. (डॉ.) तारिक महमूद अंसारी, फार्मेसी विभाग, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

#Pharmacy #WorldPharmacistsDay #NationalPharmacyWeek2026 #PharmacyEducation #PharmaceuticalResearch #Healthcare #AntimicrobialResistance #AKTU #Lucknow #UttarPradesh #AI #QuantumTechnology #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.