वैज्ञानिक सोच ही राष्ट्र की प्रगति का आधार, विद्यार्थियों के लिए तन्मयता, निरंतरता और दृढ़ निश्चय सफलता के मंत्र : उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा

Scientific thinking is the basis of nation's progress, dedication, consistency and determination are the mantras of success for students: Lieutenant Governor Dr. Dinesh Sharma

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 28 Nov, 2026 03:28 AM

श्री विजयपुरम, 27 नवंबर 2026 (आईपीएन)। अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, श्री विजयपुरम के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 ‘ज्ञानोदय’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों एवं परियोजनाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके मॉडल की कार्यप्रणाली और उद्देश्य की जानकारी ली तथा उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की सराहना की।


वैज्ञानिक सोच ही राष्ट्र की प्रगति का आधार, विद्यार्थियों के लिए तन्मयता, निरंतरता और दृढ़ निश्चय सफलता के मंत्र : उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा

अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने कहा कि विज्ञान किसी भी देश की आत्मा और उसकी उन्नति एवं परिवर्तन का महत्वपूर्ण माध्यम है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण व्यक्ति को कार्य करने के नए तरीके खोजने और भविष्य के सपनों को साकार करने का साहस प्रदान करता है।


वैज्ञानिक सोच ही राष्ट्र की प्रगति का आधार, विद्यार्थियों के लिए तन्मयता, निरंतरता और दृढ़ निश्चय सफलता के मंत्र : उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा

विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि बचपन में अखबार बेचने वाले डॉ. कलाम ने वैज्ञानिक बनने और भारत के लिए मिसाइल विकसित करने का सपना देखा था। अनेक कठिनाइयों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने सपने को नहीं छोड़ा और निरंतर प्रयासों के बल पर देश के महान वैज्ञानिक तथा राष्ट्रपति बने। उपराज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि उनका सपना इतना बड़ा होना चाहिए कि उसे साकार करने के लिए वे लगातार प्रयास करते रहें। परिस्थितियां कितनी भी कठिन हों, उनका सामना करने के लिए साहस और दृढ़ संकल्प जरूरी है।


वैज्ञानिक सोच ही राष्ट्र की प्रगति का आधार, विद्यार्थियों के लिए तन्मयता, निरंतरता और दृढ़ निश्चय सफलता के मंत्र : उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा

भारत के वैज्ञानिक योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने आर्यभट्ट और डॉ. सीवी रमन जैसे महान वैज्ञानिकों का स्मरण किया। कहा कि भारत ऐसी महान वैज्ञानिक प्रतिभाओं की भूमि है, जिन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान से लेकर सामरिक क्षेत्र तक महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।


वैज्ञानिक सोच ही राष्ट्र की प्रगति का आधार, विद्यार्थियों के लिए तन्मयता, निरंतरता और दृढ़ निश्चय सफलता के मंत्र : उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा

कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि जब पूरी दुनिया इस महामारी से जूझ रही थी, तब भारतीय वैज्ञानिकों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने वैक्सीन विकसित कर देश को इस संकट से उबारने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने अपनी वैज्ञानिक क्षमता के बल पर अनेक देशों को भी निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई। यह भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा और सामर्थ्य का प्रमाण है।


वैज्ञानिक सोच ही राष्ट्र की प्रगति का आधार, विद्यार्थियों के लिए तन्मयता, निरंतरता और दृढ़ निश्चय सफलता के मंत्र : उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा

अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह की विशिष्ट पहचान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां की धरती ने सदैव राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, सौहार्द और राष्ट्र रक्षा की भावना को प्रदर्शित किया है। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनमें भविष्य के महान वैज्ञानिक बनने की प्रतिभा और संभावनाएं दिखाई देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच को द्वीपसमूह की उन्नति के लिए समर्पित करने का आह्वान किया।


वैज्ञानिक सोच ही राष्ट्र की प्रगति का आधार, विद्यार्थियों के लिए तन्मयता, निरंतरता और दृढ़ निश्चय सफलता के मंत्र : उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा

उपराज्यपाल ने विद्यार्थियों को सफलता के तीन महत्वपूर्ण मंत्र बताते हुए कहा कि तन्मयता, निरंतरता और दृढ़ निश्चय उनके अमूल्य हथियार हैं। इन गुणों के माध्यम से वे जीवन की चुनौतियों का सामना कर अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। जिस प्रकार एक छोटा बीज धीरे-धीरे विशाल वृक्ष का रूप लेता है और छोटी-छोटी ईंटों से भव्य भवन का निर्माण होता है, उसी प्रकार विद्यार्थियों के छोटे-छोटे प्रयास भविष्य में राष्ट्र की प्रगति का आधार बनेंगे।


वैज्ञानिक सोच ही राष्ट्र की प्रगति का आधार, विद्यार्थियों के लिए तन्मयता, निरंतरता और दृढ़ निश्चय सफलता के मंत्र : उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा

संबोधन के अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर प्रयासरत रहने और जीवन में कभी हार न मानने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सांसद विष्णु पद रे, विजयपुरम नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष वसंथा, सचिव (शिक्षा) ज्योति कुमारी, दक्षिण अंडमान की उपायुक्त पूर्वा गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्वेता, निदेशक शिक्षा एवं खेल आदित्य संगोत्रा, अभिजीत सेरोही सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।

#बालवैज्ञानिकप्रदर्शनी #ज्ञानोदय2026 #वैज्ञानिकसोच #डॉदिनेशशर्मा #अंडमाननिकोबार #विज्ञानऔरप्रौद्योगिकी #युवाप्रतिभा #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.