ग्रीन हाइड्रोजन की दृष्टि से देश का सबसे समृद्ध क्षेत्र है यूपी : सीएम योगी
UP is the richest region in the country in terms of green hydrogen: CM Yogi
IPN Live
Lucknow, 26 Feb, 2026 07:14 PMजापान, (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां जापान में कहा कि आज हमारे पूरे डेलीगेशन को यामानाशी गवर्नमेंट ने ग्रीन हाइड्रोजन के अंदर उस प्लांट का विजिट करवाया था, जहाँ हम लोगों ने ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी की संभावना को देखा, क्योंकि ग्रीन हाइड्रोजन पानी जहाँ अच्छा होगा वहाँ ग्रीन हाइड्रोजन की संभावना उतनी ज्यादा होगी और उत्तर प्रदेश इस दृष्टि से देश का सबसे समृद्ध क्षेत्र है, पर्याप्त जल संसाधन हमारे पास हैं और हम लोगों ने इस दिशा में प्रयास किया है जिसमें यामानाशी हम लोगों को उस टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ने और हमारे उत्तर प्रदेश के युवाओं को उसका प्रशिक्षण देने यानी उसकी स्किलिंग के लिए भी अपना सहयोग देने के लिए तत्पर है.

No Previous Comments found.