दोनो देशों में 60 से अधिक बैठकें सम्पन्न कीं : सीएम योगी
More than 60 meetings were held in both the countries: CM Yogi
IPN Live
Lucknow, 26 Feb, 2026 07:05 PMJAPAN, (IPN)। जापान चार दिनों की यात्रा में हम लोगों ने तमाम महानुभावों के साथ मुलाकात की, G2G लेवल की बैठकें संपन्न कीं, G2B लेवल की कई बैठकें और B2B लेवल की भी कई बैठकें इस दौरान संपन्न हुई हैं.
मेरा मानना है कि दोनों देशों में इन चारों प्रकार की सभी बैठकों को ले लिया जाए, तो इन सबको लेकर के लगभग 60 से अधिक ऐसी बैठकें और इस प्रकार के कार्यक्रम संपन्न हुए हैं जो G2G, G2B, B2B स्तर के संपन्न हुए हैं.
दो बड़े रोड शो, एक सिंगापुर में जिसमें काफी बड़ी संख्या में निवेशक और वित्तीय संस्थानों के चेयरमैन और CEOs आए थे.
एक रोड शो हम लोगों ने कल टोक्यो में किया था और एक रोड शो आज जापान के एक प्रमुख प्रांत यामानाशी में आज संपन्न हुआ है, जिसमें भी निवेशकों की एक अच्छी खासी संख्या दोनों जगह मिलाकर के अगर देखें तो लगभग 450 से 500 निवेशक और वित्तीय संस्थानों के चेयरमैन और CEOs इन दोनों कार्यक्रमों में आए.

No Previous Comments found.