लखनऊ विश्वविद्यालय में विप्रो की प्लेसमेंट ड्राइव, 3.75 लाख का पैकेज
Wipro conducts placement drive at Lucknow University, with package up to Rs 3.75 lakh
IPN Live
Lucknow, 20 Oct, 2026 05:00 PMलखनऊ, 20 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित प्लेसमेंट सेल की ओर से वर्ष 2027 में स्नातक उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के लिए विप्रो एचआर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट क्षेत्र में करियर की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा।
इन पाठ्यक्रमों के छात्र कर सकेंगे आवेदन
प्लेसमेंट सेल के वाइस चेयरमैन डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि बीसीए, बीबीए, बी.कॉम, बीए, बीएचएम तथा बीएससी (गणित, सांख्यिकी एवं अर्थशास्त्र ऑनर्स को छोड़कर) के विद्यार्थी कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
3.75 लाख रुपये वार्षिक पैकेज
चयनित अभ्यर्थियों को 3.75 लाख रुपये प्रतिवर्ष का वेतन पैकेज प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। नियुक्ति कंपनी की आवश्यकता के अनुसार नोएडा अथवा गुरुग्राम में की जाएगी।
चयन प्रक्रिया के तीन चरण
भर्ती प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, एचआर स्क्रीनिंग तथा वॉयस एवं एक्सेंट राउंड शामिल होंगे। पात्र अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से परिवहन सुविधा, स्वास्थ्य बीमा, प्रशिक्षण तथा करियर में उन्नति के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
22 अक्टूबर तक आवेदन का अवसर
इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 22 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
अवसर का लाभ उठाने की अपील
प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. एस.पी. सिंह ने कहा कि विप्रो द्वारा आयोजित यह प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर करियर की सशक्त शुरुआत का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करने तथा चयन प्रक्रिया के लिए पूरी तैयारी के साथ भाग लेने की अपील की।
#LucknowUniversity #LU #Wipro #CampusPlacement #PlacementDrive #Jobs #CareerOpportunity #Students #HigherEducation #Lucknow #Recruitment #Career #UniversityNews #UPNews #IPN

No Previous Comments found.