CMS के तीन छात्रों को मिलेगी भारत सरकार की स्कॉलरशिप
Three students of CMS will get scholarship from Government of India
IPN Live
Lucknow, 4 Oct, 2024 07:06 PMलखनऊ, 04 अक्टूबर 2024 (आईपीएन)। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के तीन मेधावी छात्रों अक्षत द्विवेदी, प्रणाम गोयल एवं शौर्य जायसवाल को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000 रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन विभाग ऋषि खन्ना ने दी है।
श्री खन्ना ने बताया कि इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2024 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है। इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।
सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य कामना की है।

No Previous Comments found.