बाल दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में विशेष कार्यक्रम, बच्चों को दिलाया नशामुक्त एवं स्वस्थ भारत का संकल्प

Special program at Bhatkhande University of Culture on Children's Day, children pledged for a drug-free and healthy India

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 14 Nov, 2026 03:34 PM
बाल दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में विशेष कार्यक्रम, बच्चों को दिलाया नशामुक्त एवं स्वस्थ भारत का संकल्प

लखनऊ, 14 नवंबर 2026 (आईपीएन)। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी अंजनी कुमार दुबे, डॉ. काजल ओझा, डॉ. आलोक यादव सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल दिवस के महत्व से परिचित कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया गया।

योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने पर जोर

कार्यक्रम अधिकारी एवं योग विषय विशेषज्ञ अंजनी कुमार दुबे ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आयुर्वेद में वर्णित स्वास्थ्य की व्यापक अवधारणा को रेखांकित किया। उन्होंने महर्षि सुश्रुत द्वारा प्रतिपादित स्वास्थ्य की परिभाषा—

"समदोषः समाग्निश्च समधातुमलक्रियः। प्रसन्नात्मेन्द्रियमनः स्वस्थ इत्यभिधीयते॥"

का उल्लेख करते हुए बताया कि वास्तविक स्वास्थ्य केवल रोगमुक्त शरीर तक सीमित नहीं है, बल्कि शरीर, मन, इंद्रियों और आत्मा की प्रसन्नता एवं संतुलन में निहित है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज की संकल्पना को साकार करने के लिए नशे से मुक्त होकर योग से युक्त होना होगा। योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाकर ही व्यक्तिगत स्वास्थ्य से लेकर सामाजिक स्वास्थ्य तक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि नशामुक्त एवं योगयुक्त युवा पीढ़ी ही स्वस्थ, सशक्त और उन्नत भारत के निर्माण का आधार है। यह संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित राष्ट्र के विजन को साकार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

बच्चों ने लिया नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प

कार्यक्रम में बच्चों ने 'योगयुक्त-नशामुक्त-स्वस्थ भारत-उन्नत भारत' का संकल्प लेते हुए कहा कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, समाज और देश को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही स्वस्थ, जागरूक एवं उन्नत भारत के निर्माण में योगदान देने का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारियों एवं समस्त शिक्षकगण द्वारा बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस आत्मीय पहल से बच्चों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।

कार्यक्रम का समापन बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता और सकारात्मक संकल्प के साथ हुआ। आयोजन ने बाल कल्याण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण में भावी पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

#बालदिवस #ChildrensDay2026 #BhatkhandeUniversity #NSS #YogaForHealth #DrugFreeIndia #NashaMuktBharat #HealthyIndia #ViksitBharat #योगयुक्तभारत #नशामुक्तभारत #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.