NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को होगी
NEET UG 2026 re-exam to be held on June 21
IPN Live
Lucknow, 15 May, 2026 12:23 PMनई दिल्ली, (IPN)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की पुनः परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। एजेंसी के अनुसार परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित होगी। यह फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के चलते 12 मई को रद्द कर दी गई थी।
NTA ने स्पष्ट किया कि दोबारा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा और कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। मामले की जांच CBI कर रही है और अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

No Previous Comments found.