CBSE 12वीं की परीक्षा में LPS छात्रों का शानदार प्रदर्शन, चेयरमैन बोले : अपने लक्ष्य के लिए पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ आगे बढ़े विद्यार्थी

LPS students excel in CBSE 12th exams; President says students should pursue their goals with complete dedication and discipline

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 13 May, 2026 08:22 PM
CBSE 12वीं की परीक्षा में LPS छात्रों का शानदार प्रदर्शन, चेयरमैन बोले : अपने लक्ष्य के लिए पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ आगे बढ़े विद्यार्थी
लखनऊ, (IPN)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं कठिन परिश्रम का प्रभावशाली परिचय दिया है।

इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। सीतापुर शाखा के श्रेयांश सिंह ने 99% अंक प्राप्त कर एल.पी.एस. ग्रुप  में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। गोमती नगर शाखा के मोहम्मद सलमान ने 96.4%, दिव्यांशी वर्मा ने 95.6%, ध्रुव शर्मा ने 95.2% तथा कुशाग्र सिंह ने 94.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

वृंदावन योजना शाखा की श्रृष्टि दीक्षित व शान्वी गुप्ता ने 95.4%, ऋषिका दुबे ने 95.2% एवं जैस्मिन श्रीवास्तव ने 95% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं आम्रपाली योजना शाखा के अर्नव श्रीवास्तव ने 93.2%, आयुष खत्री ने 93% तथा आर्यन मौर्य ने 92.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़े विद्यार्थी : डॉ. एस.पी. सिंह

इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन एवं सांसद डॉ. एस.पी. सिंह ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण का माध्यम भी है। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर संस्थान एवं देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.