एकेटीयू में कर्मियों ने नई तकनीकी का ऑनलाइन कोर्स किया

Employees at AKTU took online courses on new technology

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 2 Apr, 2026 08:30 PM
एकेटीयू में कर्मियों ने नई तकनीकी का ऑनलाइन कोर्स किया
लखनऊ, (IPN)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में गुरूवार से मिशन कर्मयोगी के तहत साधना सप्ताह की शुरूआत हुई। इसके तहत विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आईगॉट कर्मयोगी के माध्यम से ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को कराया गया। विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित कोर्स का साधना सप्ताह के तहत कराया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोग उभरती नई तकनीकी में दक्ष हो सकें। शिक्षण से लेकर प्रशासनिक कार्याें में एआई के उपयोग को शामिल करने के लिए यह पाठ्यक्रम काफी सहायक होगा।

कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में कुलसचिव रीना सिंह, उपकुलसचिव डॉ0 आर के सिंह सहित शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कोर्स का समन्वय शुभी पाण्डेय ने किया।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.