भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता को लेकर निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित, भार्गव पोरवाल ने दोनों में मारी बाजी

Bhatkhande Sanskriti University organised essay and quiz competitions on voter awareness, Bhargav Porwal won both.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 14 Nov, 2026 03:52 PM
भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता को लेकर निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित, भार्गव पोरवाल ने दोनों में मारी बाजी

लखनऊ, 14 नवंबर 2026 (आईपीएन)। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में शनिवार को संस्थान स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी (उत्तर प्रदेश) एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, लखनऊ के निर्देशों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भावी एवं युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, शुद्ध मतदाता सूची के महत्व, मतदान प्रक्रिया और मतगणना के प्रति जागरूक करना था।

क्विज प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

क्विज प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में मतदाता सूची निर्माण, ईवीएम एवं वीवीपैट, मतदान और मतगणना प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे गए। वहीं, 'शुद्ध मतदाता सूची का महत्व' और 'मतदान का महत्व' विषयों पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने मौलिक विचार प्रस्तुत किए।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह एवं कुलसचिव अतुल कुमार के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

दोनों प्रतियोगिताओं में भार्गव पोरवाल प्रथम

मूल्यांकन के बाद दोनों प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। क्विज प्रतियोगिता में गायन (परिचय-1) के भार्गव पोरवाल ने प्रथम, बीपीए प्रथम सेमेस्टर (गायन) के रत्नेश पाण्डेय ने द्वितीय और खुशी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं, निबंध प्रतियोगिता में भार्गव पोरवाल ने प्रथम, बीपीए प्रथम सेमेस्टर (गायन) की खुशी सिंह ने द्वितीय और बीपीए पंचम सेमेस्टर (गायन) की सुषमा नेगी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व

निर्धारित निर्देशों के अनुसार, दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकगण एवं नोडल अधिकारियों ने सभी विजेताओं को बधाई दी और छात्र-छात्राओं को जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी और मतदान के महत्व का संदेश दिया गया।

#BhatkhandeUniversity #VoterAwareness #ElectoralLiteracyClub #ELC #ElectionCommission #VoterEducation #मतदाता_जागरूकता #मतदाता_साक्षरता #युवा_मतदाता #लोकतंत्र #मतदान_का_महत्व #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.