AKTU देगा बेस्ट टीपीओ अवार्ड, विश्वविद्यालय छात्रों की बेहतर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के लिए शुरू कर रहा है पहल

AKTU to award Best TPO; University to launch initiative for better training and placement of students

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 31 Jul, 2026 01:14 AM
AKTU देगा बेस्ट टीपीओ अवार्ड, विश्वविद्यालय छात्रों की बेहतर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के लिए शुरू कर रहा है पहल
लखनऊ, (IPN)। डाॅ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय अपने छात्रों को बेहतर एवं नई तकनीकी से लैस करने की लगातार पहल कर रहा है। छात्रों को न केवल कार्यशाला, सेमिनार, हैंड्स आॅन ट्रेनिंग के जरिये प्रशिक्षित किया जा रहा है बल्कि प्लेसमेंट के भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसे और बेहतर करने के लिए पूरे प्रदेश के संबद्ध संस्थानों को रीजनवाइज कर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आॅफिसर की कोर कमेटी बनायी जाएगी। इस कोर कमेटी में से टेªनिंग एंड प्लेसमेंट में अच्छा परिणाम देने वाले टीपीओ को बेस्ट टीपीओ अवार्ड भी दिया जाएगा।

हर महीने होगी समीक्षा

हाल ही में कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में लखनऊ एवं नोएडा में विश्वविद्यालय एवं एचसीएल गुवी ने मिलकर टीपीओ मीट का आयोजन किया। इस मौके पर माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने कहा कि ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट दो आयाम हैं। इसलिए जरूरी है कि टीपीओ इन्हें अलग-अलग रूपों में समझकर अपनी तैयारी करें। तभी बेहतर परिणाम निकल सकेंगे। मीट में एचसीएल गुवी की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में टीपीओ को जानकारी दी गयी। 

साथ ही विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट की ओर से बनायी जा रही कार्ययोजनाओं के बारे में भी विस्तार से डीन ट्रेनिंग एंड प्लसेमेंट प्रो0 अरूणिमा ने बताया। इस मौके पर तय हुआ कि पूरे प्रदेश में फैले साढ़े सात सौ से ज्यादा संबद्ध संस्थानों को रीजन वाइज बांटा जाएगा। जिससे कि ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आॅफिसर की कोर कमेटी बनायी जा सके।  महीने में एक बार समीक्षा बैठक की जाएगी। इसमें अच्छा काम करने वाले टीपीओ को बेस्ट टीपीओ अवार्ड दिया जाएगा। ताकि ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही विश्वविद्यालय के टेªनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से समय सारणी भी जारी की जाएगी। 

इसके अलावा टीपीओ से हाल ही में शुरू हुए यूराइज के सीटीपीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है। मीट में 150 से ज्यादा टीपीओ ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उप परीक्षा नियंत्रक नेहा श्रीवास्तव, प्रतिभा शुक्ला सहित एचसीएल गुवी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।  

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.