लखनऊ विवि में भारत को 2047 तक NEP 2020 के माध्यम से विकसित राष्ट्र बनाने की रणनीतियों पर हुई चर्चा
Strategies to make India a developed nation by 2047 through NEP 2020 were discussed at Lucknow University
IPN Live
Lucknow, 7 Dec, 2024 09:33 PMलखनऊ, 07 दिसंबर 2024 (आईपीएन)। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन संकाय ने भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के सहयोग से राष्ट्रीय सेमिनार "शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण: NEP 2020 के माध्यम से भारत के भविष्य को आकार देना, Vision Viksit Bharat @2047" का आयोजन किया। सेमिनार का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में रणनीतियों पर चर्चा करना था।
आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और कुलगीत के साथ हुआ। प्रो. संगीता साहू, अधिष्ठाता एवं डीन, प्रबंधन अध्ययन संकाय ने स्वागत भाषण और उद्घाटन व्याख्यान प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि प्रो. नागेश्वर राव, विशिष्ट अतिथि प्रो. जय मित्रा और मान्य अतिथि संदीप सिंह ने NEP 2020 के माध्यम से शिक्षण विधियों, प्रौद्योगिकी समावेश और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने पर अपने विचार साझा किए। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने अकादमिक उत्कृष्टता और नवाचार पर जोर दिया।
सेमिनार में पैनल चर्चाओं और तकनीकी सत्रों के माध्यम से शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों ने NEP 2020 के उद्देश्यों को लागू करने की रणनीतियों पर विचार किया। सेमिनार के दौरान पैनल चर्चाओं और तकनीकी सत्रों का आयोजन हुआ।
तकनीकी सत्र में लगभग 85 शोध-पत्र प्रस्तुत (ऑनलाइन और ऑफलाइन) किए गए, जिनमें शिक्षकों और शोधकर्ताओं ने NEP 2020 के प्रमुख पहलुओं और भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली में इसके संभावित योगदान पर गहन विचार-विमर्श किया।
प्रमुख निष्कर्षों में शिक्षा में प्रौद्योगिकी का उपयोग, अंतरविभागीय दृष्टिकोण, निरंतर पेशेवर विकास, समावेशी शिक्षा और भविष्य के लिए तैयार कौशल विकास शामिल रहे। इन चर्चाओं ने शिक्षकों को NEP 2020 के प्रभावी कार्यान्वयन और भारत की शिक्षा प्रणाली को 2047 तक विकसित राष्ट्र के दृष्टिकोण से जोड़ने की दिशा में प्रेरित किया।
यह आयोजन शिक्षण समुदाय के लिए सहयोग, नवाचार और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. प्रिया, डॉ. पल्लवी ठाकर एवं डॉ श्रुति सिंह द्वारा किया गया l

No Previous Comments found.