’लक्ष्य न ओझल होने पाए...अपनी क्षमता को उजागर करें’

'Don't lose sight of your goal...unleash your potential'

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 7 Dec, 2024 11:28 PM

लखनऊ, 07 दिसम्बर 2024 (आईपीएन)। ’लक्ष्य न ओझल होने पाए...अपनी क्षमता को उजागर करें’... इससे हर छात्र जुड़ सकता है और इसलिए यह 7 दिसंबर को के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित स्प्रिंग-डेल विद्यालय के वार्षिक खेल दिवस के लिए एक उपयुक्त विषय था।

आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि किरीट राठौड़, डी.आइ.जी (पी.ए.सी. लखनऊ) द्वारा किया गया। उन्होंने शानदार ढंग से प्रस्तुत मार्च-पास्ट की सलामी ली।

सुंदर ढंग से किए गए एरोबिक्स, अच्छी तरह से समन्वित सामूहिक ड्रिल और साहसी पिरामिड निर्माण ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


’लक्ष्य न ओझल होने पाए...अपनी क्षमता को उजागर करें’

दौड़ में उत्साही प्रतिभागियों की कांटे की टक्कर ने दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा। ग्रैंड फिनाले द्वारा दिन के कार्यक्रम का लयबद्ध समापन हुआ।

पदक और शील्ड मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि सृष्टि धवन रजिस्ट्रार भातखंडे विश्वविद्यालय और अजय सेठी आरएसओ लखनऊ द्वारा दिए गए। 


’लक्ष्य न ओझल होने पाए...अपनी क्षमता को उजागर करें’

खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समृद्धि सिंह ( कानपुर रोड ब्रांच ) को प्रतिष्ठित स्टार प्लेयर ट्रॉफी प्रदान की गई तथा होप हाउस को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला घोषित किया गया। 

संस्थान के अध्यक्ष मेजर एस के खन्ना सहित निदेशकों रीता खन्ना और संगीता मिड्ढा द्वारा स्टाफ और छात्रों की कड़ी मेहनत और प्रयास की सराहना की गई।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.