दो करोड़ पांच लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Three smugglers, including a woman, arrested with heroin worth Rs 2.5 crore

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 24 Sep, 2026 08:22 PM

झारखंड से हेरोइन लाकर मध्य प्रदेश में सप्लाई करने की फिराक में थे आरोपी, एक किलो 15 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

लखनऊ, 24 सितंबर 2026 (आईपीएन)। एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से एक किलो 15 ग्राम अवैध हेरोइन, एक चार पहिया वाहन, चार मोबाइल फोन और 1,290 रुपये की नकदी बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर की टीम को मुखबिर से तस्करों के संबंध में सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर एएनटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुरुवार को गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र में लालनपुर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान कार सवार तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में भारी मात्रा में हेरोइन बरामद होने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश यादव उर्फ गामा पुत्र रमाकांत सिंह यादव, निवासी ग्राम सरैया, पोस्ट छावनी लाइन, थाना कोतवाली गाजीपुर; कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति पुत्र स्वर्गीय राजकुमार प्रजापति, निवासी तुलसीपुर, थाना कोतवाली गाजीपुर तथा रीना यादव पत्नी जीउत बंधन यादव, निवासी गौसपुर, थाना मोहम्मदाबाद, गाजीपुर के रूप में हुई है।

एएनटीएफ के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी राकेश यादव ने पूछताछ में बताया कि हेरोइन झारखंड के चौपारण बाजार से लाकर मध्य प्रदेश के राजगढ़ में किसी अन्य व्यक्ति को सप्लाई की जानी थी। आरोपी गाजीपुर से होते हुए वाराणसी के रास्ते मध्य प्रदेश जाने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़ गए।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और बरामद हेरोइन की सप्लाई के पीछे मुख्य तस्कर कौन है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

इस कार्रवाई पर अधिकारियों ने एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह रजावात, कांस्टेबल जयंत सिंह, अमित कुमार चौरसिया, शिवांश राय, देवानंद, इन्द्र पाल सिंह, महिला कांस्टेबल मुस्कान यादव और ज्योति मौर्या तथा थाना कोतवाली गाजीपुर के चौकी प्रभारी विवेक कुमार पाठक, कांस्टेबल रविशंकर विद्यार्थी और विशाल कुमार की सराहना की।

रिपोर्ट : ए अहमद सौदागर

#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #ipnlive #ipnnews #ipn #ANTF #Ghazipur #HeroinSmuggling #DrugSmuggling #CrimeNews #UttarPradeshPolice #GhazipurPolice #DrugTrafficking #CrimeReport

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.