लखनऊ के मोहनलालगंज में दोहरा हत्याकांड का हत्यारोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Lucknow's Mohanlalganj double murder accused arrested in police encounter
IPN Live
Lucknow, 12 Mar, 2026 02:52 AMलखनऊ, (IPN)। मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित सिसेंडी गांव में सोमवार रात घर में धावा बोलकर 50 वर्षीय रेशमा बानो व उसके 18 वर्षीय दृष्टिहीन बेटे शादाब की गला घोटकर मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारे सिसेंडी गांव निवासी किशन रावत को पुलिस बाज खेड़ा हुलास खेड़ा ईंट भट्ठे के पास से बुधवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कातिल के पैर में गोली लगी। आरोपित के पास से एक अवैध तमंचा, दो कारतूस व एक असलहे में फंसा मिला।
डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक सोमवार देर रात मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित सिसेंडी गांव निवासी 50 वर्षीय रेशमा बानो व उसके 18 वर्षीय दृष्टिहीन बेटे शादाब की गला घोटकर मौत की नींद सुलाने के बाद कातिल मौके से भाग निकला था।
उन्होंने बताया कि इस मामले में बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई थी। डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस गहनता से छानबीन शुरू की पता चला कि इसी गांव का रहने वाला किशन रावत की अहम भूमिका सामने आई। नाम सामने आते ही इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी की टीम संदेह के घेरे में आए किशन रावत की तलाश में जुटी हुई थी कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली हत्यारोपी किशन रावत मोहनलालगंज क्षेत्र के हुलास खेड़ा से खुजौली की ओर नहर किनारे रास्ते से होते हुए कहीं भागने की फिराक में है।
इस सूचना पर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर कातिल किशन रावत को पकड़ने का प्रयास किया तो बेखौफ बदमाश पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में किशन रावत के पैर में गोली लगी। पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक मौके एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। जानकार बताते हैं कि आरोपी सोमवार की रात घर में घुसकर रेशमा बानो पर गलत निगाह डालने पर वह और उसके दृष्टिहीन बेटे शादाब ने विरोध किया। पहचान होने पर बेखौफ हत्यारा किशन रावत ने मां-बेटे की गला घोटकर मौत की नींद सुलाने के बाद मौके से भाग निकला था। डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक पुलिस टीम ने घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू किए तो कैमरे में किशन रावत का चेहरा कैद हुआ और सीसीटीवी फुटेज की मदद से खूनी किशन बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान धर लिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

No Previous Comments found.