मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत से सनसनी, झोपड़ी में मिले जले अवशेष

The death of two sadhus on the temple premises caused a sensation, with charred remains found in a hut.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 2 Oct, 2026 02:29 AM
मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत से सनसनी, झोपड़ी में मिले जले अवशेष

मंदिर पर कब्जे को लेकर हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप, एक संदिग्ध हिरासत में

ए अहमद सौदागर

शाहजहांपुर, 2 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र में भोले बाबा मंदिर परिसर में दो साधुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के जले हुए अवशेष मंदिर परिसर स्थित झोपड़ी से मिलने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

झोपड़ी से उठा धुआं, मची अफरा-तफरी

बताया गया कि सूथा गांव से कुछ दूरी पर स्थित भोले बाबा मंदिर में गांव निवासी बाबा बिहारी दास अपने चेले गोपाल दास के साथ झोपड़ी बनाकर रहते थे और पूजा-अर्चना करते थे। गुरुवार सुबह मंदिर परिसर की झोपड़ी से धुआं उठता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। झोपड़ी में आग लगी हुई थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी समेत पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद दोनों शवों के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मंदिर पर कब्जे का आरोप

परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया है कि मंदिर पर कब्जे को लेकर दोनों साधुओं की हत्या की गई और इसके बाद झोपड़ी में आग लगा दी गई। तहरीर में गांव के ही सुमित सिंह पर झोपड़ी में आग लगाने और दोनों साधुओं को जिंदा जलाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है।

घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं

घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ लोग हत्या के बाद शव जलाए जाने की बात कह रहे हैं, जबकि कुछ के मुताबिक साधुओं को लकड़ी की चिता बनाकर जलाया गया हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सीसीटीवी और फोरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

पुलिस टीम के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि झोपड़ी में आग कैसे लगी, दोनों साधुओं की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #ipnlive #ipnnews #ipn #Shahjahanpur #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #SadhuMurder #ShahjahanpurNews

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.