सआदतगंज तिहरा हत्याकांड: चाचा के बाद 25 हजार की इनामी भतीजी दिव्या शुक्ला भी गिरफ्तार

Saadatganj triple murder case: After uncle, niece Divya Shukla, carrying a reward of 25,000, also arrested

1 Nov, 2026 09:37 PM
सआदतगंज तिहरा हत्याकांड: चाचा के बाद 25 हजार की इनामी भतीजी दिव्या शुक्ला भी गिरफ्तार

तीन हत्याओं में अब तक मुख्य आरोपित ऋषभ शुक्ला समेत सात गिरफ्तार, हत्याकांड में राजेश शुक्ला और दिव्या की भूमिका भी आई सामने

लखनऊ, 1 नवंबर 2026 (आईपीएन)। सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक और बड़ी गिरफ्तारी की है। हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला के बाद अब उसकी 25 हजार रुपये की इनामी भतीजी दिव्या शुक्ला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर सआदतगंज अशोक कुमार सोनकर की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर उसे दुबग्गा क्षेत्र में आईआईएम रोड स्थित कूड़ा चौराहे के पास से दबोचा। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपित ऋषभ शुक्ला समेत सात लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

डीसीपी पश्चिमी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि फरार चल रही दिव्या शुक्ला पत्नी जितेन्द्र तिवारी, निवासी कैलाश स्टेट, बरावन कला रोड, दुबग्गा, आईआईएम रोड स्थित कूड़ा चौराहे के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। इस पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोनकर ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक गौरव कुमारी, उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र मौर्य, रजत कटियार, अंकित कुमार और मोहम्मद अहमद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

हत्या के दौरान मौके पर मौजूद थे राजेश और दिव्या

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जब पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की गई, उस समय हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला, उसकी भतीजी दिव्या शुक्ला और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि मुख्य आरोपित ऋषभ शुक्ला को उकसाने में इन लोगों ने अहम भूमिका निभाई थी।

शनिवार को गिरफ्तार किया गया राजेश शुक्ला शातिर किस्म का अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उसके इशारे पर ही ऋषभ शुक्ला ने तीनों लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद घटनास्थल पर ही डटा रहा।

ऋषभ पर रासुका लगाने की तैयारी

पुलिस अब तक इस हत्याकांड में मुख्य आरोपित समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी प्रमुख आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्य आरोपित ऋषभ शुक्ला के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

रिपोर्ट : ए अहमद सौदागर

#सआदतगंजतिहरा_हत्याकांड #दिव्याशुक्ला_गिरफ्तार #ऋषभशुक्ला #राजेशशुक्ला #लखनऊपुलिस #लखनऊक्राइम #तिहरीहत्या #LucknowCrime #Saadatganj #DivyaShukla #LucknowPolice #CrimeNews #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.