राह चलती महिलाओं को निशाना बनाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलास
Robber who targeted women on the road arrested, three incidents revealed
IPN Live
Lucknow, 17 Oct, 2026 01:22 AMलखनऊ, 17 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। रहीमाबाद पुलिस ने सरेराह महिलाओं से लूटपाट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर तीन घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, महिला से लूटा गया बैग, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और पांच हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।
डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रहीमाबाद थाना क्षेत्र के महिमा खेड़ा गांव निवासी विजय रावत (26) पुत्र गुड्डू रावत के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सितंबर महीने में सालेह नगर पुलिया के पास मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी एक महिला से पर्स लूटने की वारदात हुई थी। इसी महीने माल थाना क्षेत्र में भी लूटपाट की घटना सामने आई थी। इसके अलावा आरोपी ने शिवपुर मोड़ क्षेत्र में एक महिला से लूटपाट करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस का दावा है कि पूछताछ और बरामदगी के आधार पर तीनों घटनाओं का खुलासा किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट : ए अहमद सौदागर
#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #LucknowNews #Rahimabad #CrimeNews #PoliceAction #LootCase #WomenSafety #UttarPradeshPolice

No Previous Comments found.