उधारी के 50 हजार रुपये मांगने पर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Property dealer murdered for demanding Rs 50,000 loan, two accused arrested
IPN Live
Lucknow, 19 Oct, 2026 01:29 AMलखनऊ, 18 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। बीकेटी थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर 2026 को मिले प्रॉपर्टी डीलर अरविंद कुमार के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अरविंद की हत्या उसके साथ जमीन के कारोबार से जुड़े तीन लोगों ने मिलकर की थी, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो बड़े पत्थर, खून से सनी ईंट, लोहे का हथौड़ा, एक मोटरसाइकिल और 1100 रुपये नकद बरामद किए हैं।
गौरतलब है कि इंदिरानगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मजरा रसूलपुर सादात निवासी प्रॉपर्टी डीलर अरविंद कुमार का खून से लथपथ शव बीकेटी के अचरामऊ गांव के पास एक पगडंडी पर बोरे में बंद मिला था। मृतक की पत्नी मंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि हत्या नामजद आरोपियों ने नहीं, बल्कि मृतक के सहयोगी अमन धीमान, रवि कुमार गौतम, सूरज रावत और एक नाबालिग ने मिलकर की थी। पुलिस ने अमन और रवि को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार सूरज रावत की तलाश जारी है।
पूछताछ में अमन ने बताया कि उसने अरविंद से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। 12 अक्टूबर की रात उसने अरविंद को कोयलापुरवा गांव के पास बुलाया। वहां शराब खरीदकर दोनों ने शराब पी। इसी दौरान अरविंद ने उधार की रकम वापस मांगी, जिस पर विवाद हो गया।
पुलिस के अनुसार, गुस्से में आरोपियों ने ईंट और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर अरविंद की हत्या कर दी। इसके बाद शव को वाहन में लादकर अचरामऊ गांव के पास फेंक दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्ट: ए. अहमद सौदागर
#BKT #LucknowPolice #LucknowNews #CrimeNews #MurderCase #PropertyDealerMurder #BKTHatyakand #UdhariVivad #CrimeUpdate #UPPolice #BreakingNews #Arrested #MinorAccused #PropertyDispute #Lucknow

No Previous Comments found.