रिश्तों का कत्ल: सगे भाई को लाठी-डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Murder of relationships: Brother beaten to death with sticks, accused arrested
IPN Live
Lucknow, 23 Sep, 2026 01:24 AMए. अहमद सौदागर
लखनऊ, 22 सितम्बर 2026 (आईपीएन)। राजधानी के गोमतीनगर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना में अपने ही सगे भाई की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्वारी गांव में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद फर अजय कुमार रावत की मौके पर ही मौत हो गई।
पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
घटना के बाद मृतक अजय कुमार रावत की पत्नी भारती ने गोमतीनगर थाने में नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा
उपनिरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपी प्रमोद कुमार रावत ग्वारी चौराहे के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक अजय उसका सगा भाई था। उसका कहना है कि अजय शराब के नशे में अक्सर झगड़ा और मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जो हिंसक टकराव में बदल गया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
गोमतीनगर पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
#Lucknow #GomtiNagar #CrimeNews #LucknowCrime #BrotherKilledBrother #MurderCase #UPPolice #BreakingNews #GwariVillage #CrimeReport #LucknowNews #UttarPradesh #PoliceAction #Arrested #MurderAccused #HindiNews #LatestNews #CrimeStory #IPNNews #AhmedSaudagar #LawAndOrder #UPCrime #CrimeUpdate #GomtiNagarPolice #MurderInvestigation #LucknowCity #CrimeAlert #PoliceInvestigation

No Previous Comments found.