Lucknow News :: बंद मकानों में चोरी करने वाले तीन हाईटेक चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी के गहने व घटना में इस्तेमाल चार पहिया वाहन बरामद

Lucknow News: Three high-tech thieves arrested for stealing from locked houses; huge quantity of stolen jewellery and the four-wheeler used in the crime recovered.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 22 Nov, 2025 12:28 AM
Lucknow News :: बंद मकानों में चोरी करने वाले तीन हाईटेक चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी के गहने व घटना में इस्तेमाल चार पहिया वाहन बरामद
लखनऊ, (आईपीएन)। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव सहित अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर मड़ियांव पुलिस ने शुक्रवार को तीन चोरों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात व घटना में इस्तेमाल चार पहिया वाहन बरामद हुई है। 

डीसीपी उत्तरी के मुताबिक कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि चोरों का एक ऐसा गिरोह है जो चार पहिया वाहन से दिन में रैकी कर बंद मकानों में चोरी कर भाग निकलता। उन्होंने कहा कि इनकी गर्दन दबोचने के लिए इंस्पेक्टर मड़ियांव के नेतृत्व में एक टीम लगाई गई थी। 

इंस्पेक्टर मड़ियांव रोज की तरह शुक्रवार को रिंग रोड स्थित भिटौली तिराहे के पास दल-बल के साथ चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली एक चार पहिया वाहन में सवार होकर कुछ संदिग्ध लोग आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और नाकेबंदी कर उक्त कार रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर मौके से तीन लोगों को धरदबोचा।

इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए तीनों ने अपना नाम मदेयगंज व हाल पता बीकेटी निवासी जीशान गाजी उर्फ छोटू, खुर्रम नगर इंदिरा नगर निवासी मोहम्मद अरशद व सीतापुर निवासी रियाज़ बताया।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो चार पहिया वाहन से पहले घूम-घूमकर रैकी करते थे फिर मौका मिलते ही रात में बंद मकानों में धावा बोलकर घरों में रखे गहने और नकदी बटोर भाग निकलते हैं। बताया जा रहा है कि इनमें कोई शीशे की दुकान पर काम करता है तो कोई दर्जी का काम करता है। पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात व घटना में इस्तेमाल चार पहिया वाहन बरामद हुई है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.