Lucknow News : कृष्णानगर क्षेत्र में सेवानिवृत्त होमगार्ड ने खुद को गोली मारकर दी जान
Lucknow News: Retired home guard commits suicide by shooting himself in Krishnanagar area
IPN Live
Lucknow, 5 Jan, 2026 01:14 AMलखनऊ, (आईपीएन)। काफी दिनों से बीमार चल रहे 65 वर्षीय रिटायर्ड होमगार्ड मदन गोपाल वर्मा को भीतर ही भीतर तोड़ कर रख दिया। इसी से परेशान होकर होकर मदन ने रविवार को अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कनपटी पर गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद पता चला है कि मदन काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका एक डॉक्टर के यहां से इलाज चल रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
कृष्णानगर क्षेत्र स्थित कनोसी निवासी 65 वर्षीय रिटायर्ड होमगार्ड मदन गोपाल वर्मा पत्नी, दो बेटों व बहू के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि मदन गोपाल वर्मा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते वह काफी परेशान चल रहे थे। रविवार मदन गोपाल वर्मा ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले भागकर कमरे में गए तो देखा कि वह खून से लथपथ होकर फर्श पर पड़े थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No Previous Comments found.