हार्डवेयर व्यापारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी, मौत
Hardware trader shoots himself with licensed pistol, dies
IPN Live
Lucknow, 3 Oct, 2026 12:00 PMमौत की वजह साफ नहीं, पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल और खोखा बरामद किया
लखनऊ, 3 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय हार्डवेयर व्यापारी रंजीत रावत की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रंजीत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर में हुई घटना
पुलिस के मुताबिक रंजीत रावत अमेठिया गांव में रहते थे और हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे घर में गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। रंजीत गंभीर हालत में मिले।
परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मौके से पिस्टल और खोखा बरामद
पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान लाइसेंसी पिस्टल और खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वजह जानने में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक रंजीत रावत ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
रिपोर्ट : ए अहमद सौदागर
#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #ipnlive #ipnnews #ipn #Lucknow #Dubbaga #LucknowPolice #CrimeNews #BreakingNews

No Previous Comments found.