हापुड़: दो अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 160 पेटी अवैध शराब व तस्करी में प्रयुक्त कैंटर ट्रक बरामद

Hapur: Two inter-state liquor smugglers arrested, 160 boxes of illegal liquor and canter truck used in smuggling recovered

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 21 Jun, 2022 07:42 PM
हापुड़: दो अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 160 पेटी अवैध शराब व तस्करी में प्रयुक्त कैंटर ट्रक बरामद

हापुड़-धौलाना, 21 जून 2022 (आईपीएन)। 

जनपद के थाना धौलाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग में दो

अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 160 पेटी

अवैध शराब व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया। बरामद शराब की कीमत

करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एसपी दीपक भूकर के

निर्देश पर अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने को चेकिंग अभियान चलाया जा

रहा है। अभियान के दौरान थाना धौलाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने दो

अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 15 लाख

रुपये की अवैध शराब बरामद की है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के नाम वाजिद पुत्र यामीन

निवासी हुमायूं नगर थाना खरखौदा व अमन पुत्र शौकीन निवासी मोहल्ला इकबाल

नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ है। जो हरियाणा व चंडीगढ़ से सस्ते दामों

शराब खरीदकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते

है।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.