पीजीआई में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई गोलियों की बौछार : 36 घंटे में दो महिलाओं से मोबाइल लूटने वाला लुटेरा धरा गया

Exchange of Gunfire Between Police and Criminals at PGI: Robber Who Snatched Mobiles from Two Women Within 36 Hours Apprehended

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 23 Mar, 2026 06:46 PM

जवाबी कार्रवाई में कुख्यात बदमाश हुआ लंगड़ा, साथी मौके से फरार 

बिना नंबर की पल्सर, अवैध असलहा, लूटा गया मोबाइल फोन व 1200 रुपए की नकदी बरामद 

लखनऊ, (IPN)। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पीजीआई क्षेत्र के रायबरेली रोड पर वृंदावन सेक्टर-14 में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। पुलिस टीम को देखते ही बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी।पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुख्यात बदमाश अर्जुन रावत के पैर में गोली लग गई, जिससे वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पुलिस गिरफ्तार कर लुटेरे को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं अंधेर का फायदा उठाते हुए एक बदमाश मौके से भाग निकला।

बताया जा रहा है गिरफ्तार आरोपी 36 घंटे के भीतर ने ही तीन दिन में दो महिलाओं से लूट  कर सनसनी फैलाई थी।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान आशियाना क्षेत्र के मोहम्मदी नगर निवासी 25 वर्षीय अर्जुन रावत उर्फ गंगाधर पुत्र मुन्ना लाल के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि जांच-पड़ताल के बाद सामने आया है कि गिरफ्तार अर्जुन शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ अपहरण, लूट और चोरी सहित कुल आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक पकड़ा गया अर्जुन गैंगेस्टर एक्ट में जेल भी जा चुका है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अर्जुन ने अपने साथी  के साथ मिलकर सेनानी विहार स्थित एक कार शोरूम के पास महिला प्रीति से झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया था। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए थे। सीसी फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

रविवार देर रात इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र कुमार सिंह व एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि इसी दौरान नहर के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक संदिग्ध हालात में दिखे।

पुलिस टीम उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने पकड़ने के लिए घेरेबंदी की कि बेखौफ बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी।

बदमाशों की ओर से गोलियों की बौछार देख पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस की तरफ से चली गोली अर्जुन के पैर में गोली लगी और वह वहीं लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने घायल बदमाश अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसका साथी मौके से भाग निकला।

पुलिस को मौके से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन व 1200 रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस अफसरों के मुताबिक फरार बदमाश की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.